कटिहार सदर अस्पताल में तीन नाबालिग बालकों को मेडिकल जांच के लिए गमछे से बांधकर लाया गया था. बच्चों को ऑब्जर्वेशन होम से कटिहार लाते समय सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण हाथ गमछे से बांधे गए थे. ऑब्जर्वेशन होम के कर्मचारियों ने बताया कि पुलिस बल कम होने से बच्चों के भागने का डर था इसलिए ऐसा किया गया.