चंपारण की पावन भूमि पर महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को एक कार्यक्रम में अपमानित कर बाहर निकाल दिया गया. तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मुखिया विनय कुमार ने तुषार गांधी को बिहार और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करने पर कार्यक्रम से हटाया. मुखिया विनय कुमार ने तुषार गांधी को गांधी के वंशज होने से इनकार करते हुए विवादित टिप्पणी की, जिससे कार्यक्रम में हंगामा मच गया.