केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र में अनंत सिंह के समर्थन में चुनावी प्रचार की कमान संभालेंगे. अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद भूमिहार वोटरों का समर्थन मोकामा चुनाव में निर्णायक माना जा रहा है. जेडीयू की रणनीति में भूमिहार वोट बैंक को अनंत सिंह के पक्ष में जुटाना चुनावी सफलता के लिए महत्वपूर्ण है.