मधेपुरा जिले के रौता गांव निवासी आईआईटी इंजीनियर राहुल कुमार की जापान की मारिया से टोक्यो में शादी हुई। राहुल होंडा कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और मारिया मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। शादी के बाद मारिया का गांव में पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।