राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में दिव्यांग कोटे से एमबीबीएस नामांकन में फर्जी प्रमाणपत्र का खुलासा हुआ है 2023 और 2024 में दिव्यांग कोटे से नामांकित दस छात्रों में से सात का दिव्यांगता प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है सभी फर्जी प्रमाणपत्र कान से दिव्यांग होने के थे, जो बनारस, चंडीगढ़, कोलकाता और मुंबई के अस्पतालों से जारी हुए