UP में बदला स्मार्ट मीटर सिस्टम, अब हर महीने आएगा पोस्टपेड बिजली बिल

Byline- Sangya Singh

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर सिस्टम खत्म कर सभी मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने का फैसला लिया है.

स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला

Image credit : Pexels

अब उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली का बिल मिलेगा और 10 तारीख तक बिल जारी कर दिया जाएगा.

हर महीने मिलेगा बिल

Image credit : Pexels

नई व्यवस्था के बाद बार-बार बिजली मीटर रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

रिचार्ज झंझट से राहत

Image credit : Unsplash

सरकार ने बिल भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को 15 दिन का समय देने का फैसला किया है.

बिल भरने को 15 दिन

Image credit : Pexels

अब प्रदेश में सभी नए बिजली कनेक्शन सिर्फ पोस्टपेड मोड में ही जारी किए जाएंगे.

नए कनेक्शन का नया नियम

Image credit : Pexels

घरेलू उपभोक्ता 30 April 2026 तक के पुराने बिजली बिल को 10 आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे.

पुराने बकाया की किस्तें

Image credit : Pexels

15 मई से 30 जून 2026 तक बिजली विभाग विशेष कैंप लगाएगा, जहां मीटर और बिल से जुड़ी समस्याएं सुलझाई जाएंगी

शिकायतों के लिए विशेष कैंप

Image credit : Pexels

जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर गलत है, वे कैंप में जाकर उसे अपडेट करवा सकेंगे.

मोबाइल नंबर होगा अपडेट

Image credit : Pexels

अब उपभोक्ता एसएमएस, वॉट्सएप और 1912 हेल्पलाइन के जरिए भी अपना बिजली बिल देख सकेंगे.

SMS और WhatsApp सुविधा

Image credit : Pexels

समय पर बिल जमा न करने पर लेट फीस लगेगी और तय अवधि के बाद बिजली कनेक्शन काटा भी जा सकता है.

लेट बिल पर कार्रवाई

Image credit : Pexels

और देखें

दिल्ली में ट्रैफिक नियम सख्त! ये नहीं किया तो सस्पेंट होगा DL

https://ndtv.in/webstories/utility/delhi-traffic-rules-change-5-key-changes-challan-fine-settled-35-day-lok-adalat-online-cm-rekha-gupta-52036