Background Image
red line
red dot

Story Created By: Vivek Rastogi

Image Credit: Vivek Rastogi

ग्रेच्युटी क्या है, कैसे होगी कैलकुलेट - जानें सब

Background Image
red base

नौकरी से रिटायर होने पर प्रॉविडेंट फ़ंड और पेंशन फ़ंड के साथ-साथ एक और रकम नौकरीपेशा शख्स के हाथ में आती है, जिसे ग्रेच्युटी कहते हैं.

logo

Image Credit: iStock

Background Image
red base

ग्रेच्युटी दरअसल एक उपहार है, जो आपका एम्प्लॉयर, या नियोक्ता आपकी कई साल की सेवाओं के बदले आपकी विदाई के वक्त देता है.

logo

Image Credit: iStock

Background Image
red base

हर उस कर्मचारी को ग्रेच्युटी दी जाती है, जो अपनी नौकरी छोड़ने या रिटायर होने से पहले लगातार 4 साल, 10 महीने, और 11 दिन काम कर चुका हो.

Image Credit: iStock

red base

ग्रेच्युटी कैलकुलेट करने का फॉर्मूला है - [(अंतिम माह का बेसिक वेतन + महंगाई भत्ता) x 15 x सेवा में दिए गए साल] / 26

Image Credit: iStock

red base

आखिरी बेसिक सैलरी को 15 से गुणा करें, नौकरी में बिताए सालों से गुणा करें, फिर 26 से भाग दें - बस, यही है ग्रेच्युटी की रकम.

Image Credit: iStock

red base

उदाहरण : मान लीजिए, 22 साल तक नौकरी करने के बाद रिटायर हुए शख्स की आखिरी बेसिक सैलरी है ₹75000.

Image Credit: iStock

red base

इसे 15 से गुणा करें, और पाएं ₹1125000. फिर इस रकम को 22 से गुणा करें, मिलेगा ₹24750000. अब इसे 26 से भाग दें. बस, ₹951923 है ग्रेच्युटी.

Image Credit: iStock

red base

अगर आपको मिली ग्रेच्युटी इसी फ़ॉर्मूले से कैलकुलेट की गई है, तो ₹2000000 तक ग्रेच्युटी की पूरी रकम पूरी तरह टैक्स-फ़्री ही रहेगी.

Image Credit: iStock

पैसा, निवेश, कमाई से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

red dot
ndtv.in/utility-news