image credit: Instagram/virat.kohli

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 भारतीय BATSMAN

image credit: Instagram/virat.kohli

विराट कोहली

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर की लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का है। इन्होंने 17 मैचों में 746 रन बनाए हैं।

image credit: Shikhardhawan

शिखर धवन

इस फेहरिस्त में दूसरा नाम शिखर धवन का है। उन्होंने 10 में 701 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं।

image credit:souravganguly

सौरव गांगुली

अगला नाम पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का है। उन्होंने 13 मैचों की 11 पारियों में 665 रन बनाए हैं, इसमें 3 शतक और इतने ही अर्धशतक हैं।

image credit: Instagram/rahuldravidofficial

राहुल द्रविड़

चौथे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने 19 मैचों में 627 रन बनाए हैं। द्रविड़ ने चैंपियंस ट्रॉफी में 6 अर्धशतक लगाए हैं।

image credit: Instagram/rohitsharma45

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। उन्होंने 14 पारियों में 585 रन बनाए हैं। उनका एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर 123 रन का है।

image credit: sachintendulkar

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने 16 मैचों की 14 पारियों में 441 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उनके नाम सबसे ज्यादा रनों की पारी 141 रनों की है।

image credit: virendersehwag

वीरेंद्र सहवाग

अगला नाम वीरेंद्र सहवाग का है। सहवाग ने चैंपियंस ट्रॉफी में 10 मैचों की 10 पारियों में 389 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

image credit: yuvisofficial

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 18 मैचों में 376 रन बनाए हैं। युवराज ने 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं, उनके नाम कोई शतक नहीं है।

image credit: mohammadkaif87

मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ ने 8 मैचों की 5 पारियों में 236 रन बनाए हैं, इसमें 1 शतकीय पारी शामिल है।

image credit: shreyasiyer96

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक 4 पारियों में 195 रन बनाए हैं।

और देखें


केएल राहुल ने इसे बताया विश्व क्रिकेट का महान गेंदबाज

1 पारी में 10 के 10 विकेट चटकाए, फिर भी बाहर

रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है कारनामा

इस टीम के साथ जुड़े रिकी पोंटिंग

क्लिक करें