सुनीता विलियम्स की करीब 9 महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी हो रही हैं. वो SpaceX ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर घर वापसी कर रही हैं.
Image Credti: X/Astro_Suni
इसी के साथ जानिए सुनीता विलियम्स से जुड़ी खास बातें.
Image Credti: X/Astro_Suni
1. सुनीता विलियम्स का जन्म 1965 में अमेरिका के ओहायो में हुआ. 1983 में नीडहम हाईस्कूल से पढ़ाई पूरी की.
Image Credti: NDTV
2. उनके पिता दीपक पंड्या अहमदाबाद से थे और मां बोनी पंड्या अमेरिका में ही पली-बढ़ीं.
Image Credti: X/Astro_Suni
3. सुनीता विलियम्स ने 1987 में अमेरिकी नौसेना अकादमी से ग्रेजुएशन किया. उसके बाद 1995 में फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री ली.
Image Credti: X/Astro_Suni
4. उन्होंने अपना करियर अमेरिकी नौसेना से शुरू हुआ. 1987 में उन्हें नौसेना में कमीशन मिला. फिर हेलीकॉप्टर पायलट बनने की ट्रेनिंग ली.
Image Credti: X/Astro_Suni
5. वह खाड़ी युद्ध (पर्शियन गल्फ वॉर) में शामिल हुईं. इराक में नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने में मदद की और फिर जून 1998 में नासा ने सुनीता को चुना.
Image Credti: X/Astro_Suni
6. सुनीता विलियम्स ने रोबोटिक्स शाखा में काम किया. NASA के खतरनाक NEEMO2 मिशन में भाग लिया.
Image Credti: X/Astro_Suni
7. अब तक सुनीता विलियम्स 9 बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं.
Image Credti: NDTV
8. कुल 62 घंटे 6 मिनट अंतरिक्ष में चलने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. और वह 286 दिन आईएसएस में बिताने वाली तीसरी महिला भी हैं.
औरदेखें
बच्चों को हर उम्र में बुरी लगती हैं मम्मी-पापा की ये बातें