नीला खून, तीन दिल, नौ दिमाग, आठ हाथ...
इस जानवर को
जानते हैं आप

Byline: Shikha Sharma

8/08/2024

ऑक्टोपस को समुद्र के सबसे रहस्यमय और दिलचस्प जीवों में से एक माना गया है. 

Image credit: iStock

Image credit: iStock

आइए आज इसकी ऐसी अनोखी विशेषताओं के बारे में जानते हैं, जो इसे अन्य जीवों से अलग बनाती हैं.

नीला खून: इंसानों के रेड ब्‍लड के उलट, ऑक्टोपस का खून नीला होता है. इसमें तांबे से बना एक पदार्थ होता है जिसे हीमोसायनिन कहा जाता है.

Image credit: iStock

तीन दिल: ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं. एक दिल पूरे शरीर में खून पंप करता है, जबकि अन्य दो गिल्स में खून पंप करते हैं.

Image credit: iStock

नौ दिमाग: अपने 8 दिमाग से ऑक्टोपस पैरों को, वहीं एक दिमाग से अपनी बॉडी को कंट्रोल करता है.

Image credit: iStock

आकार बदलने की क्षमता: ऑक्टोपस अपने शरीर का आकार और रंग बदल में सक्षम होता है.

Image credit: iStock

आठ हाथ: इसके हर हाथ में हजारों सेक्शन कप होते हैं, जो इन्हें चीजों को कंट्रोल करने में सक्षम बनाते हैं.

Image: Nps.gov/

स्याही छोड़ना: खतरे का आभास होने पर ऑक्टोपस स्याही छोड़कर शिकारियों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं.

Image credit: iStock

पुनर्जनन: ऑक्टोपस के पैर अगर कट भी जाएं तो ये अपने आप दोबारा उग जाते हैं.

Image credit: iStock

और देखें

 इस राजा ने 16वीं शताब्दी में बनवाए 1700 सराय

भारत के 100 रुपये यहां 2000 रुपये के बराबर हैं

 बुर्ज खलीफा के टॉप फ्लोर से कैसा दिखता है नीचे का नजारा? 

आखिर वेलेंटाइन वीक में कैसे शामिल हुआ चॉकलेट डे

Click Here