Images: Netflix

Images: Instagram

Created By: Rosy Panwar

जानें कब और किस ओटीटी पर हिंदी में देख सकेंगे कल्कि 2898 एडी

उर्वशी रौतेला ने बताया क्यों अब ट्रोल्स को नहीं देतीं जवाब

Images: Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं कई बार उनके दावों और बातों को लेकर लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं. 


Images: Instagram

इसको लेकर उर्वशी ने कहा कि अब उन्होंने खुद को जरूरत से ज्यादा समझाने की कोशिश करना बंद कर दिया है और समय को यह बताने देना चाहती हैं कि वह वास्तव में कौन हैं. 

Image Credit: Instagram/@hirani.rajkumar

Images: Instagram

आईएएनएस से उन्होंने कहा कि अक्सर लोग उनकी महत्वाकांक्षा को गलत तरीके से समझ लेते हैं. अगर कोई महिला ग्लैमर पसंद करती है, फैशन में दिलचस्पी रखती है और लगातार लाइमलाइट में रहती है, तो लोग यह मान लेते हैं कि वह सिर्फ दिखावे तक सीमित हैं जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग हो सकती है.

Image Credit: Instagram/@hirani.rajkumar

Images: Instagram

 कई लोगों को लगता है कि ग्लैमरस दिखने वाली महिला गंभीर, मेहनती या समझदार नहीं हो सकती. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें ऐसा महसूस होता था कि उन्हें हर किसी को यह साबित करना पड़ेगा कि वह सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं बल्कि अपने काम को लेकर बेहद फोकस्ड और अनुशासित भी हैं. हालांकि अब उनकी सोच बदल चुकी है.

Image Credit: Instagram/@hirani.rajkumar

Images: Instagram

इंसान पूरी जिंदगी लोगों की सोच बदलने में नहीं लगा सकता. जो लोग सच में उनके काम और सफर को करीब से देखते हैं, वे धीरे-धीरे उनकी असली पहचान समझ ही जाते हैं. उर्वशी का कहना है कि अब वह खुद को बार-बार समझाने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा पसंद करती हैं. उनके मुताबिक समय सबसे बड़ा जवाब होता है और वही लोगों को सच्चाई दिखाता है. 

Image Credit: Instagram/@hirani.rajkumar

Images: Instagram

उर्वशी जल्द ही वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं. इस सीरीज में अभिनेता रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं. 

Image Credit: Instagram/@hirani.rajkumar

Images: Instagram

'इंस्पेक्टर अविनाश' उत्तर प्रदेश के सुपरकॉप अविनाश मिश्रा की जिंदगी और अपराध के खिलाफ उनकी लड़ाई पर आधारित है. पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Image Credit: Instagram/@hirani.rajkumar

Images: Instagram

उर्वशी हाल ही में फिल्म 'डाकू महाराज' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. 

और देखें

माधुरी हैं बॉलीवुड की दूसरी मधुबाला

2024 में मम्मी-पापा बनेंगे ये बॉलीवुड एक्टर्स

बेहद खूबसूरत हैं साउथ एक्टर्स की बीवियां

मार्च में साउथ ला रहा कॉमेडी, हॉरर और एक्शन की ट्रिपल डोज

Click Here