वेस्ट इंडीज vs भारत, पांचवां टी-20 Cricket Score
वेस्ट इंडीज vs भारत, 2022 - टी-20 Scoreboard
- प्लेयर ऑफ द मैचअक्षर पटेल9(7)&3/15(3)
- प्लेयर ऑफ द सीरीजअर्शदीप सिंह
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
ईशान किशन | 11 | 13 | 1 | 0 | 84.61 |
कॉट निकोलस पूरन बोल्ड डोमिनिक ड्रेक्स 4.3 आउट!! कैच आउट!!! भारत को लगा पहला बड़ा झटका!! ईशान किशन 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| डोमिनिक ड्रेक्स के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाने का मन बनाया| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के स्टिकर के पास जा लगी| जिसके कारण बल्लेबाज़ अपने शॉट में पॉवर नहीं लगा सके और बॉल मिड ऑन की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद निकोलस पूरन जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 38/1 भारत| 38/1
| |||||
श्रेयस अय्यर | 64 | 40 | 8 | 2 | 160 |
कॉट एंड बोल्ड जेसन होल्डर 13 आउट!!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!!! जेसन होल्डर के हाथ लगी पहली विकेट| श्रेयस अय्यर 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने दूर से ही लेग साइड की ओर खेलने का मन बनाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा गेंदबाज़ की ओर हवा में गई जहाँ से जेसन होल्डर ने ख़ुद ही कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा और अपने अंदाज़ में जश्न मानाने लगे| 122/3 भारत| 122/3
| |||||
दीपक हूडा | 38 | 25 | 3 | 2 | 152 |
कॉट शमर ब्रूक्स बोल्ड हेडन वाल्श 11.4 आउट!!! कैच आउट!! दूसरा झटका यहाँ पर भारतीय टीम को लगता हुआ!!! 76 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत!! हेडन वाल्श के हाथ लगी पहली विकेट| दीपक हूडा 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्पिन डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर बॉल को मिड विकेट की ओर हवा में खेला| बल्ले और गेंद का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका और बॉल सीधा बाउंड्री लाइन पर खड़े फील्डर शमर ब्रूक्स के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| विंडीज़ टीम को जिस विकेट की तलाश थी वो हासिल होती हुई| 114/2 भारत| 114/2
| |||||
संजू सैमसन | 15 | 11 | 2 | 0 | 136.36 |
बोल्ड ओडीयन स्मिथ 15.2 आउट!! क्लीन बोल्ड!! 15 रन बनाकर संजु के विकेट का हुआ पतन| विकेट लाइन की गेंद को रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर खेलना चाहते थे| गेंद शायद उनके अनुमान से अधिक तेज़ गति से आई और बल्ले को बीट करते हुए ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| संजू काफी देर क्रीज़ पर ही खड़े रहे मानो उनको लगा कि ये क्या हो गया| भारत को ब्रेक के ठीक बाद एक बड़ा झटका लग गया| 142/4 भारत| 142/4
| |||||
हार्दिक पंड्या C | 28 | 16 | 2 | 2 | 175 |
रन आउट (ओडीयन स्मिथ) 19.1 आउट!! रन आउट!! ग़लत समय पर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका| एक बढ़िया रन आउट अपनी ही गेंद पर स्मिथ द्वारा किया गया| जड़ में डाली गई गेंद को अक्षर ने सामने की तरफ खेला| बॉल टप्पा खाकर स्मिथ के ऊपर से निकल रही थी और उन्होंने छलांग लगाकर गेंद को रोका और इस दौरान हार्दिक क्रीज़ के बाहर थे| गेंदबाज़ द्वारा पीछे मुड़कर थ्रो किया गया और हार्दिक क्रीज़ के बाहर पाए गए| अम्पायर का फैसला आउट का आया| 181/6 भारत| 181/6
| |||||
दिनेश कार्तिक Wk | 12 | 9 | 2 | 0 | 133.33 |
एल बी डब्ल्यू बोल्ड ओडीयन स्मिथ 17.2 आउट!! एलबीडबल्यू!! 12 रन बनाकर कार्तिक लौटे पवेलियन| बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! कार्तिक तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| लो फुल टॉस गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए| गेंद डिप हुई और बल्लेबाज़ को बीट करते हुए पिछले पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 158/5 भारत| 158/5
| |||||
अक्षर पटेल | 9 | 7 | 0 | 1 | 128.57 |
कॉट निकोलस पूरन बोल्ड ओडीयन स्मिथ 19.4 आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट इस ओवर में गिर गई| खतरनाक अक्षर को जाना होगा वापिस| पॉइंट फील्डर द्वारा कैच ले लिया गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद को लेग साइड पर शॉट लगाने गए| बल्ले पर स्लाइस होने के बाद पॉइंट फील्डर के हाथों में चली गई गेंद जहाँ से पूरन द्वारा एक आसान सा कैच देखने को मिला| 187/7 भारत| 187/7
| |||||
कुलदीप यादव | 0 | 0 | 0 | ||
नाबाद
| |||||
आवेश खान | 1 | 2 | 0 | 0 | 50 |
नाबाद
|
अतिरिक्त | 10 रन (wd: 7, nb: 3) | ||||
कुल | 188/7 20.0(RR: 9.4) |
- 38/14.3 ovईशान किशन
- 114/211.4 ovदीपक हूडा
- 122/313 ovश्रेयस अय्यर
- 142/415.2 ovसंजू सैमसन
- 158/517.2 ovदिनेश कार्तिक
- 181/619.1 ovहार्दिक पंड्या
- 187/719.4 ovअक्षर पटेल
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
जेसन होल्डर | 4 | 0 | 38 | 1 | 9.50 |
ओबेड मैक्कॉय | 2 | 0 | 27 | 0 | 13.50 |
डोमिनिक ड्रेक्स | 3 | 0 | 24 | 1 | 8.00 |
कीमो पॉल | 2 | 0 | 24 | 0 | 12.00 |
हेडन वाल्श | 4 | 0 | 33 | 1 | 8.25 |
ओडीयन स्मिथ | 4 | 0 | 33 | 3 | 8.25 |
रोवमन पॉवेल | 1 | 0 | 9 | 0 | 9.00 |
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
जेसन होल्डर | 3 | 0 | 0 | 0 | |
बोल्ड अक्षर पटेल 0.3 आउट! क्लीन बोल्ड!! यू मिस आई हिट!! होल्डर को ऊपर भेजना काम नहीं आया| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को होल्डर फाइन लेग की तरफ स्वीप करना चाहते थे| बॉल की लाइन से पूरी तरह से चकमा खा गए| बल्ले को बीट करने के बाद गेंद सीधा लेग स्टम्प को जा लगी और बूम| होल्डर काफी देर खुद से निराश दिखे| बहरहाल भारत को जिस तरह की शुरुआत की दरकार थी वो यहाँ पर मिल गई है| 0/1 वेस्टइंडीज़| 0/1
| |||||
शमर ब्रूक्स | 13 | 13 | 2 | 0 | 100 |
स्टंप दिनेश कार्तिक बोल्ड अक्षर पटेल 4.2 आउट!! स्टम्प!!! दूसरी सफलता अक्षर के हाथ लगती हुई| 13 रन बनाकर ब्रूक्स लौटे पवेलियन| बड़े शॉट के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे| दबाव उनके ऊपर पूरी तरह से झलक रहा था| इस बार आगे आकर लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए| बॉल टर्न होकर अंदर की तरफ आई और बल्लेबाज़ को चकमा दे गई| कीपर कार्तिक ने उसे लपका और स्टम्प कर दिया| इस दौरान बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर पाए गए और निराश होकर पवेलियन लौट गए| 24/2 वेस्टइंडीज़| 24/2
| |||||
डी.थोमस Wk | 10 | 11 | 2 | 0 | 90.90 |
बोल्ड अक्षर पटेल 5 आउट!! क्लीन बोल्ड!!! तीसरी सफलता अक्षर के खाते में जाती हुई| 10 रन बनाकर थोमस भी लौट गए पवेलियन| विकेट लाइन की गेंद को रूम बनाकर कट करना चाहते थे| आर्म बॉल को पढ़ नहीं पाए| पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद और मिडिल स्टम्प्स से जा टकराई| बल्लेबाज़ को लगा कि ये बाहर जायेगी लेकिन अंदर आ गई इस वजह से गच्छा खा गए| टीम इंडिया पूरी तरह से पॉवर प्ले में मेजबानों पर अपना शिकंजा कसते हुई| 33/3 विंडीज़, लक्ष्य से 156 रन दूर| 33/3
| |||||
शिमरन हेटमायर | 56 | 35 | 5 | 4 | 160 |
कॉट श्रेयस अय्यर बोल्ड रवि बिश्नोई 15.1 आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ वेस्टइंडीज़ टीम की अंतिम उम्मीद भी अब पवेलियन की ओर लौटती हुई!! रवि बिश्नोई के हाथ लगी तीसरी विकेट| शिमरन हेटमायर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का इतना बेहतर ताल मेल नहीं हो सका कि गेंद स्टैंड्स तक पहुँच पाती| हवा में गई बॉल, फील्डर श्रेयस अय्यर गेंद के नीचे आए और आसानी से कैच पकड़ लिया| 100/9 वेस्टइंडीज़| 100/9
| |||||
निकोलस पूरन C | 3 | 6 | 0 | 0 | 50 |
एल बी डब्ल्यू बोल्ड कुलदीप यादव 7.5 आउट!!! एलबीडबल्यू!!! डेड प्लम्ब!! मेज़बान टीम के कप्तान निकोलस पूरन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कुलदीप यादव के हाथ लगी पहली विकेट| काफी मुश्किल में नज़र आती हुई मेज़बान टीम यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने बिना समय गंवाने हुए ऊँगली उठाया और आउट करार दिया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 50/4 वेस्टइंडीज़| 50/4
| |||||
रोवमन पॉवेल | 9 | 13 | 1 | 0 | 69.23 |
एल बी डब्ल्यू बोल्ड रवि बिश्नोई 11.3 आउट!! एलबीडबल्यू!! वेस्टइंडीज़ टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! 9 रन बनाकर पॉवेल लौटे पवेलियन| गुगली गेंद थी, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर खेलने गए| टर्न से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद मिडिल स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 83/5 विंडीज़| 83/5
| |||||
कीमो पॉल | 1 | 0 | 0 | 0 | |
एल बी डब्ल्यू बोल्ड रवि बिश्नोई 11.4 आउट!!! एलबीडबल्यू!!! भारत का रिव्यु हुआ सफ़ल!! एक और झटका यहाँ पर मेज़बान टीम को लगता हुआ!! रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में किया दूसरा शिकार!! कीमो पॉल बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा की गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 88/6 वेस्टइंडीज़| 88/6
| |||||
डोमिनिक ड्रेक्स | 1 | 2 | 0 | 0 | 50 |
बोल्ड कुलदीप यादव 12.1 आउट!!! क्लीन बोल्ड!! गेंद की टर्न को पूरी तरह से पढ़ नहीं पाए और विकेट गंवा बैठे| 1 रन बनाकर ड्रेक्स लौट गए पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से टर्न होकर अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए लेकिन टर्न से बीट हुए और विकेट्स से जा टकराई बॉल| ऐसा लग रहा कि विंडीज़ बल्लेबाज़ स्पिनरों को पढ़ ही नहीं पा रहे हैं| 89/7 विंडीज़| 89/7
| |||||
ओडीयन स्मिथ | 3 | 0 | 0 | 0 | |
कॉट हार्दिक पंड्या बोल्ड कुलदीप यादव 12.4 आउट!!! कैच आउट!!! मेज़बान टीम को लगा आठवां झटका!! कुलदीप यादव के हाथ लगी तीसरी विकेट| ओडीयन स्मिथ भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर धीमी रही और बल्लेबाज़ ने पूरे ताक़त के साथ अपने बल्ले को घुमाया| बॉल ने इसी बीच बल्ले का टॉप एज लिया और कीपर के पीछे हवा में गई| स्लिप फील्डर हार्दिक पंड्या ने कोई गलती नहीं करते हुए वहां पर जाकर एक आसान सा कैच पकड़ा लिया| बल्लेबाज़ कुछ देर बस क्रीज़ को ही देखते रहे| 89/8 वेस्टइंडीज़| 89/8
| |||||
हेडन वाल्श | 4 | 0 | 0 | 0 | |
नाबाद
| |||||
ओबेड मैक्कॉय | 3 | 0 | 0 | 0 | |
कॉट दीपक हूडा बोल्ड रवि बिश्नोई 15.4 आउट!! कैच आउट!! फील्डर के पास एक आसान सा कैच| महज़ 100 रनों पर ऑल आउट हो गई विंडीज़ टीम यानी भारत ने इस मुकाबले को 88 रनों से जीत लिया है| रवि बिश्नोई के हाथ लगी चौथी सफलता| ओबेड मैक्कॉय भी बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेल दिया| बल्ले और गेंद का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका और बॉल सीधा लॉन्ग ऑन पर खड़े फील्डर दीपक हूडा के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए आसान सा कैच पकड़ा और जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया| 100/10
|
अतिरिक्त | 8 रन (wd: 8) | ||||
कुल | 100/10 15.4(RR: 6.38) |
- 0/10.3 ovजेसन होल्डर
- 24/24.2 ovशमर ब्रूक्स
- 33/35 ovडी.थोमस
- 50/47.5 ovनिकोलस पूरन
- 83/511.3 ovरोवमन पॉवेल
- 88/611.4 ovकीमो पॉल
- 89/712.1 ovडोमिनिक ड्रेक्स
- 89/812.4 ovओडीयन स्मिथ
- 100/915.1 ovशिमरन हेटमायर
- 100/1015.4 ovओबेड मैक्कॉय
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
अक्षर पटेल | 3 | 1 | 15 | 3 | 5.00 |
अर्शदीप सिंह | 2 | 0 | 18 | 0 | 9.00 |
आवेश खान | 2 | 0 | 20 | 0 | 10.00 |
हार्दिक पंड्या | 2 | 0 | 19 | 0 | 9.50 |
कुलदीप यादव | 4 | 1 | 12 | 3 | 3.00 |
रवि बिश्नोई | 2.4 | 0 | 16 | 4 | 6.00 |
- स्थान सेन्ट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड
- मौसम सूरज की साफ़ किरने
- टॉस भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम भारत ने वेस्ट इंडीज को 88 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल
- प्लेयर ऑफ द सीरीज अर्शदीप सिंह
- अंपायर ग्रेगोर्य् ब्रत्वैट, लेस्ली रैफर, पैट्रिक गुस्टार्ड
- रेफ़री रिची रिचर्ड्सन