9.1 आउट!!! कैच आउट!!! पहली ही गेंद पर आते ही युजवेंद्र चहल ने दिलाया अपने टीम को ब्रेक थ्रू| श्रीलंका को लगता हुआ पहला बड़ा झटका| अविष्का फर्नांडो 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे| युजवेंद्र चहल के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को आगे आकर बल्लेबाज़ ने कवर्स के ऊपर से खेलने का मन बनाया| बल्ले पर उतनी अच्छी तरह से आई नही गेंद| हवा में गई और सीधे कवर्स पर खड़े फील्डर मनीष पांडे के हाथ में, मनीष ने अपने बाँए ओर भागते हुए एक शानदार कैच पकड़ा| 49/1 श्रीलंका| 49/1
62.86%
डॉट बॉल
37.14%
स्कोरिंग शॉट्स
11
बॉल पर बाउंड्री
Minod Bhanuka
Wk
27
44
3
0
61.36
कॉट पृथ्वी शॉ बोल्ड कुलदीप यादव
16.4 आउट!! कैच आउट!! एक ही ओवर में दो सफलता कुलदीप को मिल्री हुई| ये वो गेंद है जिसके लिए ये गेंदबाज़ जाना जाता है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से टर्न कराया गेंद को और बल्लेबाज़ को ड्राइव के लिए मजबूर किया| टर्न हुई, बाहरी किनारा लगा और स्लिप में खड़े शॉ ने पकड़ा एक आसान सा कैच| भारत अब इस मुकाबले में पकड़ बनाता हुआ| 89/3 श्रीलंका| 89/3
65.91%
डॉट बॉल
34.09%
स्कोरिंग शॉट्स
14
बॉल पर बाउंड्री
Bhanuka Rajapaksa
24
22
2
2
109.09
कॉट शिखर धवन बोल्ड कुलदीप यादव
16.1 आउट!! कैच आउट!!! कुलदीप के खाते में गई पहली सफलता! कप्तान धवन का एक बेहतरीन रनिंग कैच| डबल माइंड हुए बल्लेबाज़, अंत में पुल मारने गए लेकिन गेंद को मिस टाइम कर बैठे| मिड ऑन पर हवा में खेल बैठे| धवन ने पीछे की तरफ भागते हुए एक बेहतरीन रनिंग कैच पकड़ा और अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ को चकमा दे पाए| 85/2 श्रीलंका| 85/2
24.4 आउट!!! कैच आउट!!! भारत के हाथ लगती हुई एक और विकेट| श्रीलंका ने गंवाया अपना चौथा बल्लेबाज़| क्रुणाल पंड्या के हाथ लगी पहली विकेट| धनंजया डी सिल्वा 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को जगह बनाकर कवर्स की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर अच्छी तरह से आई नही गेंद और हवा में लॉन्ग ऑफ की ओर गई| फील्डर पीछे तैनात भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने कुछ क़दम भागते हुए पकड़ा एक शानदार कैच| 117/4 श्रीलंका| 117/4
37.2 आउट!!! कैच आउट!! चहर के खाते में पहली विकेट| एक और सेट बल्लेबाज़ ग़लत समय पर अपना विकेट गंवाए हुए पवेलियन लौट गए| बाहरी किनारा लगा, कीपर की तरफ गई गेंद और ईशान ने पकड़ा एक आसान सा कैच| कोई अपील भी नहीं हुई थी यहाँ पर लेकिन इतना मोटा किनारा लगा था कि अपील की ज़रुरत ही नहीं पड़ी| धीमी गति की गेंद थी ऑफ़ स्टम्प के बाहर जिसपर चकमा खा गए बल्लेबाज़| रन गति पर रोक लगाने के साथ साथ विकेट भी लगातार हासिल करते हुए भारत| कट मारने गए थे और गति से चकमा खा गए| 166/5 श्रीलंका| 166/5
43.5 आउट!!! कैच आउट!!! एक और विकेट वो भी तब जब टीम को रन बनाने की ज़रुरत थी| चहल के खाते में दूसरी विकेट| सुबह से कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिल रहा है| जब भी कोई बल्लेबाज़ सेट हो जा रहा उर रन गति को आगे बढ़ाने जा रहा अपना विकेट गंवा दे रहा| इस बार चहल की गेंद पर आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए| एलिवेशन नहीं मिला, लॉन्ग ऑन पर हवा में गई गेंद जहाँ हार्दिक ने पकड़ा एक अच्छा कैच| अपने अंतिम ओवर में चहल ने एक और विकेट हासिल किया और विपक्षी टीम को बांध दिया| 205/7 श्रीलंका| 205/7
39.3 आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर श्रीलंका टीम को लगता हुआ| दीपक चहर को मिली दूसरी विकेट| वाणिदु हसरंगा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले के नीचले हिस्से को लगती हुई बॉल लेग साइड की ओर खड़े फील्डर के ओर हवा में गई| यहाँ पर खड़े फील्डर शिखर धवन ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर पकड़ा कैच| 186/6 श्रीलंका| 186/6
46.5 आउट!! कैच आउट!! हार्दिक के खाते में गई पहली सफलता| 8 रन बनाकर उदाना लौटे पवेलियन| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| जानते थे हार्दिक कि बड़ा शॉट आने वाला है इसलिए गति को कम कर दिया| हवा में मार बैठे लॉन्ग ऑन की ओर| खिला हुआ कैच था लेकिन उसे बड़ी आसानी से दीपक ने लपक लिया| ऑल आउट के कगार पर श्रीलंकाई टीम| 222/8 222/8
33.33%
डॉट बॉल
66.67%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
Dushmantha Chameera
13
7
1
1
185.71
रन आउट (भुवनेश्वर कुमार)
50 आउट!!! रन आउट!! आखिरी गेंद पर बल्लेबाज़ लौटे पवेलियन| 262 रन आखिरकार श्रीलंका ने बोर्ड पर लगा दिए हैं| ये एक सम्मानजनक स्कोर हो सकता है| जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे सामने की तरफ खेला| भुवि ने खुद ही उसे फील्ड करते हुए गेंदबाजी छोर पर थ्रो किया और बेल्स उड़ाई| एक बड़े ओवर की समाप्ति के साथ पहली पारी का हुआ अंत| भारत के सामने 263 रनों का लक्ष्य| 262/9
5.3 आउट!! कैच आउट!! पहला झटका भारत को लगता हुआ| 43 रन बनाकर शॉ हुए डी सिल्वा का शिकार| कप्तान द्वारा गेंदबाजी परिवर्तन काम आया यहाँ पर| बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन गति नहीं दी| पहले खेल बैठे शॉट| हवा में मार दिया और लॉन्ग ऑन फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| जिस गति की वजह से रन बना रहे थे वो गति उन्हें नहीं मिली और चकमा खा गए| खैर कोई बात नहीं पृथ्वी ने अपना काम यहाँ पर कर दिया है| 58/1 भारत| 58/1
17.5 आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका| ईशान किशन 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लक्षण संदाकन के हाथ लगती हुई पहली विकेट| 85 रन की साझेदारी का हुआ अंत| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पैर निकालकर पुश करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर के हाथ में हाथ में गई| कैच आउट की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| श्रीलंका ने किया मुकाबले में वापसी| 143/2 भारत| 143/2
30.4 आउट!!! कैच आउट!! मनीष पांडे की छोटी सी पारी का हुआ अंत| 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| पहली बार में तो फम्बल हुआ लेकिन दूसरी बार में शॉर्ट मिड विकेट फील्डर ने गेंद को फील्ड कर लिया| डी सिल्वा को मिलि दूसरी विकेट| आगे आकर गेंद को मिड विकेट फील्डर के ऊपर से मारने गए थे| टाइम तो बढ़िया हुआ लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| हवा में उछलते हुए गेंद को लपकना चाहा, पहली बार में फम्बल किया लेकिन दूसरी बार में उसे लपक ही लिया| 215/3 भारत, लक्ष्य से 48 रन दूर| 215/3