श्रीलंका vs अफ़ग़ानिस्तान, मैच 1 Cricket Score
श्रीलंका vs अफ़ग़ानिस्तान, 2022 - टी-20 Scoreboard
- प्लेयर ऑफ द मैचफ़ज़ल हक़3/11(3.4)
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| पाथुम निसंका | 3 | 7 | 0 | 0 | 42.85 |
2 आउट!!! कैच आउट!!! तीसरी सफ़लता यहाँ पर नबी की सेना के हाथ लगती हुई!!! साथ ही साथ श्रीलंकाई टीम का रिव्यु हुआ बेकार!!! नवीन उल हक़ के हाथ लगी पहली विकेट| पाथुम निसंका 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हालाँकि जब तक थर्ड अम्पायर इसे चेक कर रहे थे तब काफी ड्रामा हुआ| सबको लगा कि ये नॉट आउट होगा लेकिन अंत में आउट का ही इशारा आया| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे निकलकर बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से कीपर ने बॉल को कैच करते हुए जश्न मनना शुरू कर दिया| इसी बीच गेंदबाज़ ने कैच की अपील किया| अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जिसके बाद अल्ट्रा एज में हलकी सी हिलती हुई लकीर दिखी जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ अम्पायर्स के इस फ़ैसले से खुश तो नहीं नज़र आये लेकिन फिर भी उन्हें पवेलियन की ओर लौटना पड़ा| 5/3 श्रीलंका| 5/3
| |||||
| कुसल मेंडिस Wk | 2 | 4 | 0 | 0 | 50 |
0.5 आउट!!! एलबीडबल्यू!!! अफगानिस्तान का रिव्यु हुआ सफ़ल!! पहली सफ़लता यहाँ पर नबी की सेना के हाथ लगती हुई!!! कुसल मेंडिस 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फ़ज़ल हक़ के हाथ लगी बड़ी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और बल्लेबाज़ स्विंग से चकमा खा गए| बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप्स पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 3/1 श्रीलंका| 3/1
| |||||
| चरिथ असलंका | 1 | 0 | 0 | 0 | |
1 आउट!!! एलबीडबल्यू!!! दो गेंद दो विकेट, अब हैट्रिक पर होंगे फ़ज़ल हक़| असलंका आये और असलंका गए| शानदार इनस्विंगर से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| हिलने तक का मौका नहीं दिया| क्या बेहतरीन स्विंग इस गेंद पर देखने को मिली है| पड़ने के बाद जितनी तेज़ी के साथ अंदर आई गेंद उसका बल्लेबाज़ के पास कोई जवाब नहीं था| ऑफ़ स्टम्प पर पड़ने के बाद अंदर आई बॉल| बल्लेबाज़ उसे समझ पाते इतनी देर में गेंद अंदर आई और फ्रंट पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई| अम्पायर ने समझ बूझकर उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ी ने आखिरी समय तक सोचा लेकिन रिव्यु नहीं लिया| 3/2 श्रीलंका| 3/2
| |||||
| दनुष्का गुणातिलाका | 17 | 17 | 3 | 0 | 100 |
7.2 आउट!!! कैच आउट!! 44 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत| 17 रन बनाकर गुणातिलाका लौटे पवेलियन| मुजीब के हाथ लगी उनकी आज की पहली सफलता| एक आसान सा कैच डीप पॉइंट बाउंड्री पर फील्डर द्वारा लपका गया| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेला गया| बल्ले पर तो ठीक तरह से आई गेंद लेकिन उसमें ताक़त नहीं झोंक पाए बल्लेबाज़| हवा में खिल गई गेंद जहाँ से फील्डर जनत ने पकड़ा एक आसान सा कैच| बल्लेबाज़ अपने इस शॉट से काफी निराश दिखाई दिए| 49/4 श्रीलंका| 49/4
| |||||
| भानुका राजपक्षे | 38 | 29 | 5 | 1 | 131.03 |
12.2 आउट!!! रन आउट!!! एक और बड़ा झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ!!! भानुका राजपक्षे 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और पहला रन तेज़ी से ले लिया| जिसके बाद फील्डर ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया जहाँ से नबी के हाथ से मिसफील्ड हुई और बल्लेबाज़ फिर दूसरा रन लेने भागे| इसी दौरान नबी ने भागकर गेंद को मिड ऑफ़ से उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स पर जा लगी| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने थर्ड अम्पायर्स की ओर इशारा किया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 69/7 श्रीलंका| 69/7
| |||||
| वानिंदु हसरंगा | 2 | 8 | 0 | 0 | 25 |
9.2 आउट!! कैच आउट!! बेहद खराब शॉट हसरंगा द्वारा| श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई| 2 रन बनाकर हसरंगा लौटे पवेलियन| मुजीब को मिली उनकी दूसरी विकेट| लेग स्पिन बॉल थी लेकिन गुगली के लिए खेल गए| स्लॉग स्वीप किया और टर्न होकर बल्ले के बाहरी किनारे को लगकर हवा में मिड ऑफ़ की तरफ खिल गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ से कप्तान नबी उसके नीचे आये एक आसान सा कैच पकड़ लिया गया| श्रीलंकाई टीम वानिंदु के इस शॉट से बिलकुल भी खुश नहीं होगी| 60/5 श्रीलंका| 60/5
| |||||
| दसुन शनाका C | 1 | 0 | 0 | 0 | |
10.1 आउट!!! कैच आउट!!! कप्तान ने किया कप्तान को आउट!!! मोहम्मद नबी के हाथ लगी पहली विकेट| दसुन शनाका बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद पर लेट कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बॉल टप्पा खाकर बल्ले के बाहरी किनारा लेती हुई सीधा कीपर के हाथ में गई जहाँ से कीपर ने कोई गलती नहीं करते हुए कैच लपका| कैच आउट की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| 64/6 श्रीलंका| 64/6
| |||||
| चामिका करुणारत्ने | 31 | 38 | 3 | 1 | 81.57 |
19.4 आउट!! प्ले डाउन!! 31 रनों की करुणारत्ने की बहूमूल्य पारी का हुआ अंत| फ़ज़ल के हाथ लगी तीसरी सफलता| महज़ 105 रनों पर सिमट गई पूरी श्रीलंकाई टीम यानी अब अफगानिस्तान के सामने 106 रनों का लक्ष्य रखा गया है| एक अच्छा फाईट बैक इस आखिरी विकेट के लिए श्रीलंका की तरफ से देखने को मिला| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद पर कवर्स की तरफ शॉट खेलने गए बल्लेबाज़| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई बॉल और इस तरह से करुणारत्ने की बेहतरीन पारी का अंत हो गया| 105/10
| |||||
| महीश थीक्षाना | 0 | 0 | 0 | ||
12.3 आउट!! रन आउट!! एक और विकेट| ये क्या हो रहा है श्रीलंकाई टीम के साथ| बल्लेबाज़ पता नहीं किस हड़बड़ी में हैं समझ ही नहीं आ रहा है| इस बार चामिका ने कवर्स की तरफ शॉट खेला| रन के लिए भागे| फील्डर तेज़ी से बॉल पर आये उसी दौरान बल्लेबाजों के बीच ताल मेल गड़बड़ाया| थीक्षाना रुके और फिर रन के लिए बल्लेबाज़ी एंड की तरफ भागे| फील्डर का थ्रो कीपर के दायें ओर गया जहाँ से कीपर ने उसे लपका और फिर स्टम्प्स की तरफ डाईव लगाते हुए बेल्स उड़ाई| बल्लेबाज़ इस बीच क्रीज़ लाइन से काफी बाहर रह गए| 69/8 श्रीलंका| 69/8
| |||||
| मथीषा पथिराना | 5 | 12 | 0 | 0 | 41.66 |
15 आउट!! कैच आउट!! 9वां झटका श्रीलंका को यहाँ पर लग गया है| टॉप एज लेकर हवा में पॉइंट की तरफ खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया गया| विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ स्लॉग स्वीप शॉट लगाने गए थे| बॉल टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज लग गया| हवा में खिल गई बॉल जहाँ से फील्डर ने कोई ग़लती न करते हुए पकड़ा कैच| 75/9 श्रीलंका| 75/9
| |||||
| दिलशान मदुशंका | 1 | 2 | 0 | 0 | 50 |
| |||||
| अतिरिक्त | 6 रन (lb: 1, wd: 4, nb: 1) | ||||
| कुल | 105/10 19.4 (RR: 5.34) | ||||
- 3/10.5 ovकुसल मेंडिस
- 3/21 ovचरिथ असलंका
- 5/32 ovपाथुम निसंका
- 49/47.2 ovदनुष्का गुणातिलाका
- 60/59.2 ovवानिंदु हसरंगा
- 64/610.1 ovदसुन शनाका
- 69/712.2 ovभानुका राजपक्षे
- 69/812.3 ovमहीश थीक्षाना
- 75/915 ovमथीषा पथिराना
- 105/1019.4 ovचामिका करुणारत्ने
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| फ़ज़ल हक़ | 3.4 | 1 | 11 | 3 | 3.00 |
| नवीन उल हक़ | 3 | 0 | 23 | 1 | 7.66 |
| मुजीब उर रहमान | 4 | 0 | 24 | 2 | 6.00 |
| अजमतुल्लाह ओमरज़ाई | 1 | 0 | 20 | 0 | 20.00 |
| मोहम्मद नबी | 4 | 0 | 14 | 2 | 3.50 |
| राशिद खान | 4 | 0 | 12 | 0 | 3.00 |
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| हजरतुल्लाह जजई | 37 | 28 | 5 | 1 | 132.14 |
| |||||
| रहमानुल्लाह गुरबाज Wk | 40 | 18 | 3 | 4 | 222.22 |
6.1 आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! पहली सफ़लता यहाँ पर श्रीलंकाई टीम के हाथ लगती हुई!! वानिंदु हसरंगा ने दिलाया ब्रेक थ्रू| रहमानुल्लाह गुरबाज 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ को बीट करती हुई सीधा मिडिल स्टंप्स पर जा लगी| बल्लेबाज़ अपने इस शॉट से निराश दिखाई दिए| 83/1 अफगानिस्तान, लक्ष्य से 23 रन दूर| 83/1
| |||||
| इब्राहिम ज़दरान | 15 | 13 | 2 | 0 | 115.38 |
9.2 आउट!!! रन आउट!! काफी निराशाजनक रन आउट कहा जाएगा इसे!!! दूसरा झटका यहाँ पर अफगानिस्तान को लगता हुआ!! इब्राहिम जादरान 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर शॉट लगाया| गेंदबाज़ ने अपनी ओर आता हुआ बॉल को देखा तो बाँए ओर डाईव लगाकर उसे फील्ड करना चाहा| बॉल हाथ को लगकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी| इसी बीच बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर ही रह गए| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद स्टंप्स पर जा लगी थी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर खड़े थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 103/2 अफगानिस्तान, जीत से बस 3 रन दूर| 103/2
| |||||
| नजीबुल्लाह ज़ादरान | 2 | 2 | 0 | 0 | 100 |
| |||||
| अतिरिक्त | 12 रन (lb: 5, wd: 7) | ||||
| कुल | 106/2 10.1 (RR: 10.43) | ||||
- 83/16.1 ovरहमानुल्लाह गुरबाज
- 103/29.2 ovइब्राहिम ज़दरान
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| दिलशान मदुशंका | 1 | 0 | 10 | 0 | 10.00 |
| महीश थीक्षाना | 4 | 0 | 35 | 0 | 8.75 |
| मथीषा पथिराना | 1 | 0 | 16 | 0 | 16.00 |
| वानिंदु हसरंगा | 3 | 0 | 19 | 1 | 6.33 |
| चामिका करुणारत्ने | 1 | 0 | 20 | 0 | 20.00 |
| चरिथ असलंका | 0.1 | 0 | 1 | 0 | 6.00 |
- स्थान दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
- मौसम साफ़
- टॉस अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम अफ़ग़ानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच फ़ज़ल हक़
- अंपायर अहसान रजा, अनिल चौधरी, जयरमन मदनगोपाल
- रेफ़री जेफ क्रो


