0.5 आउट!! क्लीन बोल्ड!! गुरबाज का खराब फॉर्म उनका साथ नहीं छोड़ रहा है| अफगानिस्तान टीम को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! रहमानुल्लाह गुरबाज शून्य पर पवेलियन लौटे हैं| स्पेंसर जॉनसन के हाथ लगी बड़ी सफ़लता| ऑफ स्टंप पर डाली सटीक इनस्विन्गिंग यॉर्कर गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और तेज़ी के साथ ऑफ स्टंप पर जा लगी| बल्लेबाज़ कुछ देर कीज़ पर खड़े होकर अपने साथी खिलाड़ी की तरफ देखते रह गए| 3/1 अफगानिस्तान| 3/1
100%
डॉट बॉल
0%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
इब्राहिम जादरान
22
28
2
0
78.57
कॉट मार्नस लबुशेन बोल्ड एडम जम्पा
13.3 आउट!! कैच आउट!! कॉट मार्नस लबुशेन बोल्ड एडम जम्पा| 67 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 22 रन बनाकर इब्राहिम जादरान बने एडम जम्पा का पहला शिकार| गेंद कुछ ख़ास नहीं थी लेकिन उसे सीधा पॉइंट फील्डर के हाथों में मार बैठे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| बैक फुट से उसपर कट शॉट लगाया| नीचे नहीं रख पाए| हवा में फ्लैट गई गेंद सीधा फील्डर की तरफ जहाँ उसे लपक लिया गया है| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे बल्लेबाज़| 70/2 अफगानिस्तान| 70/2
50%
डॉट बॉल
50%
स्कोरिंग शॉट्स
14
बॉल पर बाउंड्री
सेदिकुल्लाह अटल
85
95
6
3
89.47
कॉट स्टीव स्मिथ बोल्ड स्पेंसर जॉनसन
31.2 आउट! कैच आउट!!! कॉट स्टीव स्मिथ बोल्ड स्पेंसर जॉनसन| शानदार लो कैच कप्तान स्टीव स्मिथ ने शॉर्ट कवर्स पर पकड़ा है| 85 रन बनाकर सेदिकुल्लाह अटल बने स्पेंसर जॉनसन का दूसरा शिकार| जिस विकेट की सख्त दरकार ऑस्ट्रेलिया को थी वो अब यहाँ पर मिल गई है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर ऊपर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर कवर्स की तरफ ड्राइव किया| हवा में गई थी गेंद| फील्डर के आगे गिर रही थी लेकिन स्मिथ ने अपने आगे की तरफ फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए कैच को पूरा किया है| 159/4 अफगानिस्तान| 159/4
53.68%
डॉट बॉल
46.32%
स्कोरिंग शॉट्स
10
बॉल पर बाउंड्री
रहमत शाह
12
21
1
0
57.14
कॉट जोश इंगलिस बोल्ड ग्लेन मैक्सवेल
18.2 आउट!! कैच आउट!! कॉट जोश इंगलिस बोल्ड ग्लेन मैक्सवेल| तीसरे विकेट का पतन हुआ| बेहतरीन कैच विकेटकीपर इंग्लिस के द्वारा लपका गया है| 12 रन बनाकर रहमत शाह बने ग्लेन मैक्सवेल का पहला शिकार| टर्न के लिए खेले लेकिन सीधी रही गेंद| बैक फुट से रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर शॉट खेलना चाहा लेकिन उछाल से चकमा खाए| क्रॉस सीम की वजह से उछाल को परख नहीं सके और आउट साइड एज लेकर कीपर के दस्तानों की तरफ गई जहाँ उसे जज करते हुए लपक लिया गया| 91/3 अफगानिस्तान| 91/3
66.67%
डॉट बॉल
33.33%
स्कोरिंग शॉट्स
21
बॉल पर बाउंड्री
हशमतुल्लाह शाहिदी
C
20
49
1
0
40.81
कॉट मार्नस लबुशेन बोल्ड एडम जम्पा
35.4 आउट!! कैच आउट!!! कॉट मार्नस लबुशेन बोल्ड एडम जम्पा| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की 20 रनों की झुझारु पारी का हुआ अंत| एडम जम्पा को मिली उनकी दूसरी विकेट| इस बार धीमी गति से डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए स्क्वायर लेग की तरफ शॉट लगाना चाहा| उछाल और टर्न से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर शॉर्ट स्क्वायर लेग फील्डर मार्नस की गोद में चला गया कैच| 176/5 अफगानिस्तान| 176/5
67.35%
डॉट बॉल
32.65%
स्कोरिंग शॉट्स
49
बॉल पर बाउंड्री
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई
67
63
1
5
106.34
कॉट एलेक्स कैरी बोल्ड बेन ड्वारशुइस
49.4 आउट!! कैच आउट!!! कॉट एलेक्स कैरी बोल्ड बेन ड्वारशुइस| 67 रन बनाकर अजमतुल्लाह ओमरज़ाई वापिस लौटे हैं| डीप कवर्स पर उनका कैच पकड़ा गया है| बेन ड्वारशुइस को मिली दूसरी विकेट| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर कवर्स की तरफ शॉट खेला| हवा में गई गेंद लेकिन सीधा फील्डर की तरफ जहाँ कैच को पूरा किया गया| 272/9 अफगानिस्तान| 272/9
46.03%
डॉट बॉल
53.97%
स्कोरिंग शॉट्स
10
बॉल पर बाउंड्री
मोहम्मद नबी
1
1
0
0
100
रन आउट (जोश इंगलिस/स्पेंसर जॉनसन)
36.5 आउट!! रन आउट!! बहुत बड़ा झटका अफगानिस्तान को लगता हुआ| महज़ 1 रन बनाकर मोहम्मद नबी पवेलियन लौटे हैं| कमाल का काम कीपर जोश इंगलिस और गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन के द्वारा किया गया है| डाउन द लेग डाली गई छोटी गेंद| बाउंसर थी, बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| इस बीच अतिरिक्त उछाल के साथ कीपर के पास गई जिसे कैरी एक बार में लपक नहीं सके| दूर गई गेंद, इसका फायदा उठाकर नबी रन भागना चाहते थे लेकिन कैरी ने जल्दी से गेंद को पकड़ा और तेज़ थ्रो विकटों की तरफ किया| इस बीच नबी क्रीज़ में घुसने के लिए वापिस आये| ये थ्रो विकेट्स के ऊपर से जा रहा था जिसे गेंदबाज़ ने बैक अप करते हुए विकटों की तरफ डिफ्लेक्ट कर दिया| जब बेल्स उड़ी तो नबी का बल्ला क्रीज़ के बाहर रह गया| थर्ड अम्पायर ने उसे आउट करार दिया है| 182/6 अफगानिस्तान| 182/6
0%
डॉट बॉल
100%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
गुलबदीन नैब
4
12
0
0
33.33
कॉट जोश इंगलिस बोल्ड नाथन एलिस
40 आउट!! कैच आउट!! अफगानिस्तान टीम को लगता हुआ एक और बड़ा झटका!! गुलबदीन नैब 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! नाथन एलिस के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधा कीपर की ओर हवा में गई| कीपर जोश इंगलिस ने कुछ क़दम आगे आकर गेंद को देखा और अपने दस्तानों में कैच कर लिया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ लौटे| 199/7 अफगानिस्तान| 199/7
66.67%
डॉट बॉल
33.33%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
राशिद खान
19
17
2
0
111.76
कॉट ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड बेन ड्वारशुइस
45.3 आउट!! कैच आउट!! कॉट ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड बेन ड्वारशुइस| एक और विकेट का पतन हुआ है| 19 रन बनाकर राशिद खान बने बेन ड्वारशुइस का पहला शिकार| लॉन्ग ऑन से आगे की तरफ भागते हुए मैक्सवेल ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| बाहर से गेंद को खींचने चले गए| मिस टाइम हुआ, टॉप एज लेकर हवा हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया है| 235/8 अफगानिस्तान| 235/8
41.18%
डॉट बॉल
58.82%
स्कोरिंग शॉट्स
8
बॉल पर बाउंड्री
नूर अहमद
6
8
0
0
75
कॉट जोश इंगलिस बोल्ड बेन ड्वारशुइस
50 आउट!! कैच आउट!! कॉट जोश इंगलिस बोल्ड बेन ड्वारशुइस| थर्ड अम्पायर ने उसे आउट करार दिया है| आउट साइड एज लगा हुआ था ऐसा स्निको मीटर ने बता दिया है| स्लोवर बाउंसर गेंद थी| उसपर पुल शॉट लगाने गए| उछाल को परख नहीं सके| उपरी किनारा लेकर कीपर की तरफ गया कैच| आगे डाईव लगाकर उसे लपका| कैच की अपील हुई, अम्पायर ने उसे नकारा| रिव्यु लिया गया जहाँ फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया| 273 पर सिमटी अफगानिस्तान, 274 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा गया है| 273/10