राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स, मैच 4 Cricket Score
राजस्थान vs पंजाब, 2021 - T20 Scoreboard

- प्लेयर ऑफ द मैचसंजू सैमसन119(63)
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| लोकेश राहुल C Wk | 91 | 50 | 7 | 5 | 182 |
19.2 आउट!! शानदार कैच!! एक बेमिसाल पारी का अंत लाजवाब कैच द्वारा हुआ| राहुल तेवतिया जो पिछले साल बल्ले से कमाल दिखा रहे थे इस साल फील्डिंग में अपने जलवे बिखेर रहे हैं| एक छक्के को कैच में तब्दील किया, ये है खासियत इस लीग की| पैरों पर डाली गई गेंद को राहुल ने मिड विकेट की दिशा में हीव कर दिया था और एक वक़्त ऐसा लगा कि ये छह रनों के लिए निकल गई लेकिन तब आया तेवतिया नामक परिंदा| कैच को लपकने के बाद सीमा रेखा के बाहर जाते हुए दिखे, हवा में गेंद को उछाला और फिर वापिस आकर उसे लपक लिया| 220/5
| |||||
| मयंक अग्रवाल | 14 | 9 | 2 | 0 | 155.55 |
2.4 आउट!! कैच आउट!! 22 रन के स्कोर पर पंजाब को लगा बड़ा झटका| डेब्यू विकेट चेतन का मयंक के रूप में आया| बहुत बड़ा मोमेंट इस युवा खिलाड़ी के लिए| बल्लेबाज़ खुद से काफी निराश होकर पवेलियन की राह चलते बने| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को रूम बनाकर मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए थे बल्लेबाज़| गेंद स्विंग होकर बाहर निकली जिसकी वजह से बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर के दस्तानों की ओर गई जहाँ से सैमसन ने एक आसान सा कैच लपका| 22/1 पंजाब| 22/1
| |||||
| क्रिस गेल | 40 | 28 | 4 | 2 | 142.85 |
9.5 आउट!!! कैच आउट!!! काफ़ी बड़ा झटका यहाँ पर पंजाब की टीम को लगता हुआ| ये स्टोक्स का कैच काफी अहम था राजस्थान की टीम के लिए| लाजवाब स्टोक्स भाई आप ने तो ये कैच पकड़कर संजू के जान में जान दाल दिया| रियान पराग को मिली पहली सफ़लता| 67 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| क्रिस गेल 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को गेल लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेलने गए| बल्ला हाथ में घुमा जिसके कारण शॉट में पॉवर नही लग सका| हवा में गई बॉल| जिसको लॉन्ग ऑन से थोड़ा आगे की ओर भाकर अपने आगे की तरफ डाईव लगते हुए बेन स्टोक्स ने पकड़ा कैच| 89/2 पंजाब| 89/2
| |||||
| दीपक हूडा | 64 | 28 | 4 | 6 | 228.57 |
17.3 आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा हिट लगाने के चक्कर में दीपक ने गंवाया अपना विकेट| क्रिस मोरिस को मिली पहली विकेट| दीपक 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेलने गए| बल्ले पर सही तरह से आई नही बॉल सीधे लॉन्ग ऑन फील्डर के हाथ में गई| इसी के साथ 105 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 194/3 पंजाब| 194/3
| |||||
| निकोलस पूरन | 1 | 0 | 0 | 0 | |
18 आउट!! कैच आउट!!! बेहतरीन कैच सकरिया द्वारा शॉर्ट फाइन लेग पर| एक शानदार कैच लपकते हुए एक बड़े बल्लेबाज़ की पारी का अंत किया है| ये मेरी नज़र में कैच ऑफ़ द मैच होना चाहिए| पूरन बिना खाता खोले लौटे पवेलियन| लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद पर कुछ अलग प्रकार का शॉट लगाने गए और हवा में मार बैठे| फील्डर ने अपने बाएं ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए कैच को लपका| 201/4 पंजाब| 201/4
| |||||
| शाहरुख खान | 6 | 4 | 1 | 0 | 150 |
| |||||
| जाय रिचर्डसन | 2 | 0 | 0 | 0 | |
20 आउट!! कैच आउट!!! 221 रनों पर पंजाब की पारी का हुआ अंत| एक बेहतरीन लास्ट ओवर सकरिया द्वारा देखने को मिला| लगातार अपनी धीमी गति की गेंदों से बल्लेबाज़ को परेशान किया और अंत में उनका विकेट भी हासिल किया| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की तरफ मारने गए और चकमा खा गए| हवा में खिल गई गेंद जहाँ मॉरिस ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 221/6
| |||||
| अतिरिक्त | 6 रन (wd: 4, nb: 2) | ||||
| कुल | 221/6 20.0 (RR: 11.05) | ||||
- 22/12.4 ovमयंक अग्रवाल
- 89/29.5 ovक्रिस गेल
- 194/317.3 ovदीपक हूडा
- 201/418 ovनिकोलस पूरन
- 220/519.2 ovलोकेश राहुल
- 221/620 ovजाय रिचर्डसन
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| चेतन सकरिया | 4 | 0 | 31 | 3 | 7.75 |
| मुस्तफ़िज़ुर रहमान | 4 | 0 | 45 | 0 | 11.25 |
| क्रिस मॉरिस | 4 | 0 | 41 | 2 | 10.25 |
| श्रेयस गोपल | 3 | 0 | 40 | 0 | 13.33 |
| बेन स्टोक्स | 1 | 0 | 12 | 0 | 12 |
| राहुल तेवतिया | 2 | 0 | 25 | 0 | 12.50 |
| रियान पराग | 1 | 0 | 7 | 1 | 7 |
| शिवम दुबे | 1 | 0 | 20 | 0 | 20 |
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| बेन स्टोक्स | 3 | 0 | 0 | 0 | |
0.3 आउट!!! कैच आउट!!! काफ़ी बड़ा झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ| पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी को मिला विकेट| बेन स्टोक्स बिना खाता खोलते हुए पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाना चाहते थे स्टोक्स| गेंद बल्ले पर सही तरह से नही आई और गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया और हवा में ऊँची खिल गई| शमी ने कैच का कॉल किया लेकिन राहुल तेज़ी से भगाकर कैच करने आये और दोनों आपास में टकरा गए| इसी बीच शमी ने तो कैच को पकड़ लिया लेकिन राहुल ज़मीन पर जा गिरे पर इस सब के बीच जो पंजाब के लिए बेहतरीन चीज़ रही वो स्टोक्स का बड़ा विकेट था| 0/1 राजस्थान| 0/1
| |||||
| मनन वोहरा | 12 | 8 | 1 | 1 | 150 |
3.2 आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड!!! आत्मनिर्भर अर्शदीप!! 12 रन बनाकर वोहरा लौट गए पवेलियन| पंजाब मुकाबले पर अपनी पकड़ मज़बूत करता हुआ| कैच को पकड़ने के बाद स्तब्ध रह गए गेंदबाज़, एक अलग ही तरह की प्रतिक्रिया दिया| गुड लेंथ की गेंद थी जिसे सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की ओर हवा में मार दिया था| बाउंड्री और शॉट के बीच में गेंदबाज़ आये, सही समय पर अपने दाहिने साइड रियेक्ट किया और कैच को लपक लिया| 25/2 राजस्थान| 25/2
| |||||
| संजू सैमसन C Wk | 119 | 63 | 12 | 7 | 188.88 |
20 आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ पंजाब ने मुकाबले को 4 रनों से जीत लिया| ओहो!!! क्या कमाल का ये मुकाबला देखने को मिला| कमज़ोर दिल वालो के लिए नही था आज का ये मैच| कभी पंजाब तो कभी राजस्थान की ओर होता हुआ दिखाई दिया| लेकिन अंतिम गेंद पर विकेट हासिल करते हुए अर्शदीप सिंह ने टीम को जीत के पार पहुँचाया| संजू सैमसन की 119 रनों की पारी का हुआ अंत जिसके साथ राजस्थान की जीत की उम्मीद ने तोड़ा दम| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में ऊँची गई बॉल, फील्डर उसके नीचे पहुँचे और गेंद को अपने पंजो में दबोचते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की|| 217/7
| |||||
| जोस बटलर | 25 | 13 | 5 | 0 | 192.30 |
7.3 बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! काफी बड़ी विकेट यहाँ पर पंजाब के हाथ लगती हुई| जोस बटलर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जाय रिचर्डसन ने किया अपना पहला शिकार| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की यॉर्कर गेंद को समझ नही पाए बल्लेबाज़| गेंद की गति से पूरी तरह हैरान रह गए बटलर| मिड ऑफ की ओर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद को बल्ले पर नही लगा सके और ऑफ स्टंप्स पर गेंद को खा बैठे| पंजाब धीरे-धीरे मैच पर अपना कब्ज़ा जमती हुई नज़र आ रही है| 70/3 राजस्थान| 70/3
| |||||
| शिवम दुबे | 23 | 15 | 3 | 0 | 153.33 |
12.4 आउट!! कैच आउट!! सही समय पर टीम को मिली बड़ी विकेट| 23 रन बनाकर दुबे लौट गए पवेलियन| पंजाब के पास वापसी करने का बड़ा मौका| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर हूडा द्वारा एक हाई प्रेशर कैच पकड़ा गया| ज़रा भी चूक होती तो ये छक्का हो सकता था| लेंथ बॉल को सामने की तरफ मारा| ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद लेकिन मिस टाइम हुई और हवा में चली गई| फील्डर ने दाएं ओर भागते हुए एक अच्छा कैच अपने नाम किया| 119/4 राजस्थान| 123/4
| |||||
| रियान पराग | 25 | 11 | 1 | 3 | 227.27 |
16.2 आउट!!! कैच आउट!!! मोमेंट पर राजस्थान की टीम का बड़ा विकेट गिरता हुआ| मोहम्मद शमी ने किया अपना दूसरा शिकार| रियान पराग 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए बल्लेबाज़| गेंद बल्ले पर सही से आई नही और बल्ले का किनारा लेती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| राहुल ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 175/5 राजस्थान| 175/5
| |||||
| राहुल तेवतिया | 2 | 4 | 0 | 0 | 50 |
18.1 आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका लगता हुआ राजस्थान की टीम को यहाँ पर| राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राइली मेरेडिथ को मिली पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ पर राहुल ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 201/6 राजस्थान| 201/6
| |||||
| क्रिस मॉरिस | 2 | 4 | 0 | 0 | 50 |
| |||||
| अतिरिक्त | 9 रन (lb: 2, wd: 6, nb: 1) | ||||
| कुल | 217/7 20.0 (RR: 10.85) | ||||
- 0/10.3 ovबेन स्टोक्स
- 25/23.2 ovमनन वोहरा
- 70/37.3 ovजोस बटलर
- 123/412.4 ovशिवम दुबे
- 175/516.2 ovरियान पराग
- 201/618.1 ovराहुल तेवतिया
- 217/720 ovसंजू सैमसन
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| मोहम्मद शमी | 4 | 0 | 33 | 2 | 8.25 |
| जाय रिचर्डसन | 4 | 0 | 55 | 1 | 13.75 |
| अर्शदीप सिंह | 4 | 0 | 35 | 3 | 8.75 |
| राइली मेरेडिथ | 4 | 0 | 49 | 1 | 12.25 |
| मुरुगन अश्विन | 4 | 0 | 43 | 0 | 10.75 |
- स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
- मौसम साफ़
- टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन
- अंपायर अनिल चौधरी, सुंदरम रवि, विरेंदर शर्मा
- रेफ़री मनु नैयर


