मुंबई इंडियंस vs सनराइज़र्स हैदराबाद, मैच 9 Cricket Score
मुंबई vs हैदराबाद, 2021 - T20 Scoreboard

- प्लेयर ऑफ द मैचकीरोन पोलार्ड35(22)&0/10(2)
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| क्विंटन डी कॉक Wk | 40 | 39 | 5 | 0 | 102.56 |
13.5 आउट!!! कैच आउट!!! एक और बड़ा झटका मुंबई की टीम को लगता हुआ| क्विंटन डी कॉक 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मुजीब उर रहमान को मिली पहली विकेट| फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरे पॉवर के साथ मिड विकेट की दिशा में खेला| गेंद बल्ले पर उतनी अच्छी तरह से आई नही जितनी अच्छी तरह से आनी चाहिए था| हवा में काफ़ी ऊँची गई बॉल नीचे फील्डर मौजूद सुचित जिन्होंने पकड़ा एक बेहतरीन कैच| 98/3 मुंबई| 98/3
| |||||
| रोहित शर्मा C | 32 | 25 | 2 | 2 | 128 |
6.3 आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका| रोहित शर्मा 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे| विजय शंकर को मिली पहली विकेट| हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के जान में जान आई होगी अब| जिस तरह की बल्लेबाज़ी रोहित कर रहे थे उससे वॉर्नर को काफ़ी परेशानी हो रही थी| फुल लेंथ पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में रोहित ने खेला| बल्ले पर अच्छी तरह से आई नही बॉल जिसके कारण गेंद मिड विकेट पर खड़े विराट सिंह के हाथ में गई| 55/1 मुंबई| 55/1
| |||||
| सूर्यकुमार यादव | 10 | 6 | 1 | 1 | 166.66 |
8.3 आउट!!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड!! छक्के के ठीक बाद विजय ने हासिल की एक बड़ी विकेट| बेहतरीन लय में नज़र आ रहे स्काई को अब लौटना होगा पवेलियन| धीमी गति की गेंद ने एक और बल्लेबाज़ को आउट कर दिया| पिच से भी थोड़ा रुककर आई गेंद| सीधे बल्ले से उसे पुश करते हुए सिंगल निकालने गए थे लेकिन गेंद बल्ले पर फंसकर आई और सीधा गेंदबाज़ की ओर हवा में चली गई| विजय ने कोई ग़लती नहीं करते हुए अपने ही फॉलोथ्रू में पकड़ा एक बेहतरीन रिफ्लेक्ट कैच| 71/2 मुंबई| 71/2
| |||||
| ईशान किशन | 12 | 21 | 0 | 0 | 57.14 |
16.5 आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगता हुआ तीसरा झटका| ईशान किशन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेकिन मुंबई के दर्शकों को निराश होने की ज़रुरत नही हैं क्योंकि अब मैदान पर हार्दिक पंड्या बल्लेबाज़ी करने आयेंगे| जोकि पोलार्ड के साथ मिलकर बड़े-बड़े छक्के और चौके लगाते हुए नज़र दिखाई देंगे| इसी बीच मुजीब उर रहमान ने किया अपना पहला शिकार| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए किशन| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल सीधे कीपर के हाथ में गई जहाँ से जॉनी बेयरस्टो ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा एक शानदार कैच| 114/4 मुंबई| 114/4
| |||||
| कीरोन पोलार्ड | 35 | 22 | 1 | 3 | 159.09 |
| |||||
| हार्दिक पंड्या | 7 | 5 | 1 | 0 | 140 |
18.4 आउट!!! कैच आउट!!! हार्दिक पंड्या 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| खलील अहमद के खाते में आती हुई पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की फुल लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेलना चाहते थे| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद कवर्स की दिशा में गई| डीप पॉइंट से भगाकर विराट सिंह ने एक शानदार कैच पकड़ा| 131/5 मुंबई| 131/5
| |||||
| क्रुणाल पंड्या | 3 | 3 | 0 | 0 | 100 |
| |||||
| अतिरिक्त | 11 रन (lb: 6, wd: 4, nb: 1) | ||||
| कुल | 150/5 20.0 (RR: 7.50) | ||||
- 55/16.3 ovरोहित शर्मा
- 71/28.3 ovसूर्यकुमार यादव
- 98/313.5 ovक्विंटन डी कॉक
- 114/416.5 ovईशान किशन
- 131/518.4 ovहार्दिक पंड्या
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| भुवनेश्वर कुमार | 4 | 0 | 45 | 0 | 11.25 |
| खलील अहमद | 4 | 0 | 24 | 1 | 6 |
| मुजीब उर रहमान | 4 | 0 | 29 | 2 | 7.25 |
| अभिषेक शर्मा | 1 | 0 | 5 | 0 | 5 |
| विजय शंकर | 3 | 0 | 19 | 2 | 6.33 |
| राशिद खान | 4 | 0 | 22 | 0 | 5.50 |
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| डेविड वॉर्नर C | 36 | 34 | 2 | 2 | 105.88 |
11.3 आउट!! रन आउट!! शानदार डायरेक्ट हिट हार्दिक द्वारा और सबसे बड़ी विकेट हासिल कर ली| एक और कप्तान रन आउट होकर पवेलियन की राह चलता बना| कमाल की फील्डिंग मुंबई के इस हीरो द्वारा| एक ही विकेट दिखाई दे रही थी जिसपर निशाना लगाना काफी टफ था लेकिन दोस्तों हार्दिक नाम ही उस कलाकार का है जो अपनी कला से सबका मन मोह ले| ऐसा करारा थ्रो मारा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए| ये है मैच टर्निंग मोमेंट| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर खेलते हुए रन भाग खड़े हुए जहाँ हार्दिक का ये कारनामा देखने को मिला| 91/3 हैदराबाद, लक्ष्य से 60 रन दूर| 90/3
| |||||
| जॉनी बेयरस्टो Wk | 43 | 22 | 3 | 4 | 195.45 |
7.2 आउट!! हिट विकेट!! इस सीज़न में पहली बार ऐसा देखने को मिला| मुंबई को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई है अब यहाँ से उनके लिए वापसी के द्वार खुल गए| गेंदबाज़ ने इस गेंद को पैड्स पर तेज़ी से डाला जिसे फाइन लेग की तरफ खेलने गए बल्लेबाज़| क्रीज़ में काफी डीप चले गए थे इस वजह से शॉट खेलते वक़्त विकटों से जा टकराए| खुद से काफी निराश होकर जॉनी पवेलियन की तरफ चलते बने| 67/1 हैदराबाद| 67/1
| |||||
| मनीष पांडे | 2 | 7 | 0 | 0 | 28.57 |
9 आउट!!! कैच आउट!! एक और बड़ी विकेट के साथ मुंबई फिर से मुकाबले में वापसी करते हुई| जिस चीज़ के लिए जानी जाती है ये टीम वही कारनामा दोहराती हुई| फ्लाईट में बल्लेबाज़ को फंसा लिया| लालच को रोक नहीं पाए और ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| गेंद बल्ले से लगने के सीमा रेखा के काफी आगे हवा में गई जहाँ पोलार्ड ने आगे की तरफ झुकते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| 71/2 हैदराबाद| 71/2
| |||||
| विराट सिंह | 11 | 12 | 1 | 0 | 91.66 |
14.1 आउट!!! कैच आउट!!! एक और बड़ा झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगता हुआ| विराट सिंह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राहुल चाहर ने किया अपना पहला शिकार| मुंबई ने अब मैच को अपने पंजे में कर लिया है| ऑफ स्टंप पर पटकी हुई लेग स्पिन गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में खेल बैठे| फील्डर पीछे मौजूद सूर्यकुमार यादव जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 102/4 हैदराबाद, जीत से अभी भी 49 रन दूर| 102/4
| |||||
| विजय शंकर | 28 | 25 | 0 | 2 | 112 |
18.5 आउट!! कैच आउट!!! बड़ी विकेट इस ओवर में आई| बुम्राह ने बताया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे शानदार गेंदबाज़ कहा जाता है| 7 गेंदों पर 17 रनों की दरकार| 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे शंकर| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए और मिस टाइम कर बैठे| गेंद हवा में खिल गई जहाँ स्काई ने नीचे आकर एक आसान सा कैच लपका| मुकाबला अब मुंबई की ओर झुक गया है| शानदार वापसी इस दिग्गज टीम द्वारा| 134/8
| |||||
| अभिषेक शर्मा | 2 | 4 | 0 | 0 | 50 |
14.5 आउट!! कैच आउट!!! एक ही ओवर में दो विकेट!! एक बार फिर से राहुल चाहर अपनी टीम के लिए मुकाबले को पलटते हुए| एडम मिल्ने का फाइन लेग बाउंड्री पर एक बेहतरीन कैच| फिर से मुंबई मुकाबले को अपनी ओर झुकाने में लग गई है| 2 रन बनाकर अभिषेक भी लौट गए पवेलियन| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर स्वीप किया| गेंद बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ गई जहाँ फील्डर ने अपने दाएं और भागते हुए एक हाथ से कैच को लपक लिया| मुकाबला अब मुंबई की ओर झुकता हुआ| 104/5, लक्ष्य से अभी भी 47 रन दूर| 104/5
| |||||
| अब्दुल समद | 7 | 8 | 1 | 0 | 87.50 |
17.4 आउट!!! रन आउट!! बाज़ की नज़र और हार्दिक का थ्रो!! इसपर कभी संदेह नहीं करते| एक और रन आउट इस दिग्गज द्वारा वो भी अहम् समय पर| 7 रन बनाकर समद लौट गए पवेलियन| हलके हाथों से गेंद को मिड ऑफ़ पर खेलते हुए रन भाग खड़े हुए थे| हार्दिक ने इस दौरान एक हाथ से गेंद को पकड़ा और उसी समय थ्रो लगा दिया जहाँ डायरेक्ट हिट लगी और बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर रह गए| एक और रोमांचक मोड़ इस मुकाबले में आता हुआ| 129/6
| |||||
| राशिद खान | 1 | 0 | 0 | 0 | |
18 आउट!! एलबीडबल्यू!! हैदराबाद का रिव्यु हुआ खराब| अहम समय पर एक और बड़ी विकेट| 12 गेंदो में 21 रनों की दरकार| राशिद खान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| अपने अनुभव से बल्लेबाज़ को चकमा देते हुए यॉर्कर से चकमा दे दिया| गति से बीट किया जिसके बाद अम्पायर ने इसे एलबीडबल्यू की अपील के बाद आउट करार दिया था| बल्लेबाज़ द्वारा रिव्यु भी लिया गया जो बाद में देखने पर पता चला कि गेंद जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकरा रही थी| 130/7
| |||||
| भुवनेश्वर कुमार | 1 | 2 | 0 | 0 | 50 |
19.1 आउट!! क्लीन बोल्ड!!! दो गेंद दो विकेट!! अब 5 गेंद 16 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से मुंबई के खाते में जाता हुआ| यू मिस आई हिट!! ऊपर डाली गई गेंद पर बड़े शॉट के लिए गए भुबी| गेंद की लाइन से चूके और जाकर ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई गेंद| मुंबई टॉप पर!! जीत से महज़ एक विकेट दूर| 135/9
| |||||
| मुजीब उर रहमान | 1 | 1 | 0 | 0 | 100 |
| |||||
| खलील अहमद | 1 | 2 | 0 | 0 | 50 |
19.4 आउट!! क्लीन बोल्ड!!! मुंबई ने इस मुकाबले को 13 रनों से जीत लिया है| एक और शानदार डिफेंड इस डिफेंडिंग चैंपियन द्वारा| दो और अंक अपने खाते में इस टीम ने डाले| हैदराबाद को मिली लगातार तीसरी हार| बोल्ट ने इस आखिरी बल्लेबाज़ को भी बोल्ड करते हुए अपनी विकेट के खाते में एक और इजाफा किया| ओहोहो!! क्या कमाल का हुआ है ये मुकाबला| एक तरफ बल्लेबाज़ी टीम आसानी से इसे जीत जाती लेकिन फिर आई मुंबई की वापसी| 137/10
| |||||
| अतिरिक्त | 5 रन (lb: 3, wd: 2) | ||||
| कुल | 137/10 19.4 (RR: 6.96) | ||||
- 67/17.2 ovजॉनी बेयरस्टो
- 71/29 ovमनीष पांडे
- 90/311.3 ovडेविड वॉर्नर
- 102/414.1 ovविराट सिंह
- 104/514.5 ovअभिषेक शर्मा
- 129/617.4 ovअब्दुल समद
- 130/718 ovराशिद खान
- 134/818.5 ovविजय शंकर
- 135/919.1 ovभुवनेश्वर कुमार
- 137/1019.4 ovखलील अहमद
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| ट्रेंट बोल्ट | 3.4 | 0 | 28 | 3 | 7.63 |
| जसप्रीत बुमराह | 4 | 0 | 14 | 1 | 3.50 |
| एडम मिल्ने | 3 | 0 | 33 | 0 | 11 |
| क्रुणाल पंड्या | 3 | 0 | 30 | 1 | 10 |
| राहुल चाहर | 4 | 0 | 19 | 3 | 4.75 |
| कीरोन पोलार्ड | 2 | 0 | 10 | 0 | 5 |
- स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- मौसम साफ़
- टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम मुंबई इंडियंस ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 13 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच कीरोन पोलार्ड
- अंपायर क्रिस गैफ़नी, Krishnamachari Srinivasan, केएन अनंथापद्मनाभन
- रेफ़री सुनील चतुर्वेदी


