मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैच 4 Cricket Score
मुंबई vs बैंगलोर, 2023 - टी-20 Scoreboard


-
-
प्लेयर ऑफ द मैचहेली मैथ्यूज़77(38)&3/28(4)
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
स्मृति मंधाना C | 23 | 17 | 5 | 0 | 135.29 |
5.2 आउट!! कैच आउट!! कॉट इस्सी वोंग बोल्ड हेली मैथ्यूज़| एक और झटका बैंगलोर को लगता हुआ| मंधाना पर पूरी तरह से हावी होती हुई हेली| 23 रन बनाकर पवेलियन लौटी| कप्तान ने जिस काम के लिए हेली को लाया था वो करके दिया है| एक बड़े शॉट के लिए गई थी कवर्स फील्डर के ऊपर से लेकिन टर्न से चकमा खा गई| बल्ले के आधे भाग पर लगने के बाद पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 43/3 बैंगलोर, पूरी तरह से अपनी लय गंवाती हुई नज़र आ रही है बल्लेबाज़ी टीम| 43/3
|
|||||
सोफी डिवाइन | 16 | 11 | 2 | 1 | 145.45 |
4.2 आउट!!! कैच आउट!!! बैंगलोर की टीम को लगा पहला बड़ा झटका!! सोफी डिवाइन 16 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! सायका इशाक के हाथ लगी विकेट| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले पर धीमी आई जिसके कारण शॉट में ज़्यादा पॉवर नहीं लगा सकी सोफी| गेंद सीधा फील्डर अमनजोत कौर के पास गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 39/1 बैंगलोर| 39/1
|
|||||
दिशा कासत | 2 | 0 | 0 | 0 | |
4.4 आउट!! क्लीन बोल्ड!! सायका इशाक यु ब्यूटी!! पिछले मुकाबले के शानदार प्रदर्शन को यहाँ भी जारी रखती हुई| इससे बेहतर शुरुआत मुंबई और सायका के लिए नहीं हो सकती| विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे आगे आकर सामने की तरफ खेलने गई| टर्न होकर अंदर आई बॉल और बल्ले को पूरी तरह से बीट करते हुए लेग स्टम्प उड़ा गई| बैंगलोर अब मुश्किल में पड़ती हुई| 39/2 बैंगलोर| 39/2
|
|||||
एलिस पेरी | 13 | 7 | 1 | 1 | 185.71 |
8.1 आउट!! रन आउट!! कमाल की फील्डिंग पॉइंट फील्डर द्वारा की गई| 28 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 13 के स्कोर पर एलिस को जाना होगा वापिस| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाया| नताली ने अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए उस शॉट को रोका जबकि हुमैरा ने उसे पिक करते हुए डायरेक्ट हिट लगाई| पेरी इस दौरान रन के लिए आगे भागकर आ गई थी और वापिस नहीं आ पाई और रन आउट हो गई| 71/5 बैंगलोर| 71/5
|
|||||
हीथर नाइट | 1 | 0 | 0 | 0 | |
5.3 आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! एक और विकेट यहाँ पर मुंबई की टीम हासिल करती हुई!! हीथर नाइट शून्य के स्कोर पर बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटी!!! हेली मैथ्यूज़ के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ को बीट करती हुई सीधा ऑफ स्टंप्स के बेल्स को उड़ाती हुई निकाल गई| बल्लेबाज़ कुछ देर तक बस क्रीज़ को ही देखती रह गई| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 43/4 बैंगलोर| 43/4
|
|||||
रिचा घोष Wk | 28 | 26 | 3 | 1 | 107.69 |
13.3 आउट!!! कैच आउट!!! बैंगलोर टीम को लगा सबसे बड़ा झटका!! रिचा धोष 28 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! हेली मैथ्यूज़ के हाथ लगी तीसरी विकेट| आगे डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्लॉग स्वीप शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका जिसके कारण बॉल मैदान के बाहर नहीं गई और सीधा बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर नताली स्कीवर के हाथों में समा गई| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चली बनी| 112/7 बैंगलोर| 112/7
|
|||||
कनिका अहूजा | 22 | 13 | 3 | 1 | 169.23 |
12.3 आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर बैंगलोर की टीम को लगता हुआ!! 34 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! पूजा वस्त्राकर के हाथ लगी विकेट| कनिका अहूजा 22 रन बनाकर पवेलियन लौटी| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर ज़ोर से शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का लीडिंग एज लेती हुई सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से यस्तिका भाटिया ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 105/6 बैंगलोर| 105/6
|
|||||
श्रेयंका पाटिल | 23 | 15 | 4 | 0 | 153.33 |
17 आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु असफल हुआ!! बल्लेबाज़ ने सीधी लाइन की गेंद को मिस किया और पैड्स पर खा बैठी| सीधा विकटों से जाकर टकराती ये गेंद, अम्पायर ने उसे एलबीडबल्यू करार दिया| 23 रन बनाकर पाटिल लौटी पवेलियन| एलबीडबल्यू की अपील के बाद आउट करार दिया गया था जहाँ रिव्यु लिया गया बल्लेबाज़ के द्वारा और फैसला उनके हक में नहीं गया| 146/8 बैंगलोर| 146/8
|
|||||
मेगन शूट | 20 | 14 | 3 | 0 | 142.85 |
18.4 आउट!! स्टम्प!! एक ही ओवर में दो विकेट्स हासिल करते हुए एमेलिया ने बैंगलोर की पारी का अंत कर दिया| शानदार स्टम्पिंग विकेट कीपर द्वारा| आगे आकर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन लेग स्पिन से चकमा खा गई| जिसके बाद कीपर ने एक झटके में बेल्स उतार दी। बल्लेबाज काफी दूर रह गई और स्टम्प हुई| 155 रनों पर बैंगलोर की पारी समाप्त हुई यानी अब मुंबई के सामने 156 रनों का लक्ष्य होगा| 155/10
|
|||||
रेणुका सिंह | 2 | 5 | 0 | 0 | 40 |
18.2 आउट!! क्लीन बोल्ड!! एमेलिया कर ने अपने नाम की पहली सफलता| 2 रन बनाकर रेणुका लौट गई पवेलियन| एक गुगली गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| विकेट लाइन पर डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ उसपर क्रॉस बल्ले से शॉट लगाने गई लेकिन टर्न से चकमा खा गई| बल्ले को बीट करने के बाद गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प से टकराई और बूम| 154/9 बैंगलोर| 154/9
|
|||||
प्रीति बोस | 1 | 1 | 0 | 0 | 100 |
|
अतिरिक्त | 7 रन (lb: 1, wd: 6) | ||||
कुल | 155/10 18.4 (RR: 8.3) |
-
39/14.2 ovसोफी डिवाइन
-
39/24.4 ovदिशा कासत
-
43/35.2 ovस्मृति मंधाना
-
43/45.3 ovहीथर नाइट
-
71/58.1 ovएलिस पेरी
-
105/612.3 ovकनिका अहूजा
-
112/713.3 ovरिचा घोष
-
146/817 ovश्रेयंका पाटिल
-
154/918.2 ovरेणुका सिंह
-
155/1018.4 ovमेगन शूट
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
हेली मैथ्यूज़ | 4 | 0 | 28 | 3 | 7.00 |
नताली स्कीवर | 3 | 0 | 34 | 1 | 11.33 |
सायका इशाक | 4 | 0 | 26 | 2 | 6.50 |
इस्सी वोंग | 2 | 0 | 18 | 0 | 9.00 |
एमेलिया कर | 3.4 | 0 | 30 | 2 | 8.18 |
जिंतिमनी कलिता | 1 | 0 | 10 | 0 | 10.00 |
पूजा वस्त्राकर | 1 | 0 | 8 | 1 | 8.00 |
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
हेली मैथ्यूज़ | 77 | 38 | 13 | 1 | 202.63 |
|
|||||
यस्तिका भाटिया Wk | 23 | 19 | 4 | 0 | 121.05 |
5 आउट!! एलबीडबल्यू!! डेड प्लम्ब!! प्रीति बोस ने 45 रनों की साझेदारी का किया अंत| यस्तिका 23 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौटी| इस बार विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ लेग साइड पर मोड़ने गई| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका और बॉल सीधा जाकर फ्रंट पैड्स पर लग गई| एलबीडबल्यू की अपील के बाद अम्पायर ने इसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने समझदारी दिखाते हुए रिव्यु नहीं लिया और वापिस चली गई| 45/1 मुंबई, लक्ष्य से 111 रन दूर| 45/1
|
|||||
नताली स्कीवर | 55 | 29 | 9 | 1 | 189.65 |
|
अतिरिक्त | 4 रन (lb: 4) | ||||
कुल | 159/1 14.2 (RR: 11.09) |
-
45/15 ovयस्तिका भाटिया
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
रेणुका सिंह | 3 | 0 | 28 | 0 | 9.33 |
प्रीति बोस | 4 | 0 | 34 | 1 | 8.50 |
मेगन शूट | 3 | 0 | 32 | 0 | 10.66 |
एलिस पेरी | 1.2 | 0 | 18 | 0 | 13.50 |
श्रेयंका पाटिल | 2 | 0 | 32 | 0 | 16.00 |
सोफी डिवाइन | 1 | 0 | 11 | 0 | 11.00 |
- स्थान ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
- मौसम साफ़
- टॉस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच हेली मैथ्यूज़
- अंपायर -, पश्चिम पाठक, -
- रेफ़री -