भारत vs इंग्लैंड, पांचवां टी-20 Match Summary
भारत vs इंग्लैंड, 2021 - T20 Summary
मैच खत्म
पांचवां टी-20, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद , Mar 20, 2021

224/2 (20.0/20)

188/8 (20.0/20)
भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराया
% Chance to Win
भारत
इंग्लैंड
Inn Break
- प्लेयर ऑफ द मैचभुवनेश्वर कुमार2/15(4)
- प्लेयर ऑफ द सीरीजविराट कोहली


विराट कोहली
80 (52)
- 7x4s
- 2x6s
- 153.84SR

रोहित शर्मा
64 (34)
- 4x4s
- 5x6s
- 188.23SR


डेविड मलान
68 (46)
- 9x4s
- 2x6s
- 147.82SR

जोस बटलर
52 (34)
- 2x4s
- 4x6s
- 152.94SR
Advertisement
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से शिकस्त देते हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज़ को 3-2 से अपने नाम कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही, अब आपसे 23 मार्च को होगी मुलाकात भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले के साथ जोकि पुणे के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ़ द सीरीज़ और भारतीय कप्तान विराट कोहली इस दौरान हर्षा भोगले से बात करने आये और कहा कि ये हमारे लिए एक बेहतरीन जीत है| खासकर जब ड्यू आई तो हमारे लिए और भी मुश्किल हो गया था लेकिन हमने पिछला मुकाबला जिस तरह से खेला था ठीक उसी तरह से आज भी करने का सोच रखा था| शुरुआत में मैंने और रोहित ने सोच समझकर पूरी आज़ादी के साथ बल्लेबाज़ी की| रोहित ने अपनी लय पकड़ ली तो मेरे लिए आसन हो गया और उनके बाद हार्दिक और स्काई ने अपना-अपना काम पूरा किया| आगे कहा कि मैं आगे भी ओपन करूँगा और मेरी ये सोच है कि आपके सबसे बड़े बल्लेबाज़ को टी20 में ज्यादा से ज्यादा गेंदें मिलनी चाहिए| इसे मैं अब जारी रखूँगा| ईशान और स्काई पर कहा कि ये युवा अच्छा कर रहे हैं और अपनी ज़िम्मेदारी समझ रहे हैं| अय्यर ने भी जिस तरह से ज़िम्मेदारी निभाई वो काबिले तारीफ है| हार्दिक और भुवि ने कमाल की गेंदबाज़ी की है जो मेरे लिए सकारात्मक बात है| ये सीरीज़ हमारे लिए पूरी तरह से सकारात्मक रही है| जाते-जाते शार्दुल पर कहा कि वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरते हैं| गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाज़ी में भी वो टीम के लिए अहम् भूमिका निभा रहे हैं| ये भी कहा कि हाँ अब हम कहीं न कहीं टी20 वर्ल्डकप के लिए तैयार हैं|
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हासिल करने आये भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने कहा कि हाँ ये पूरी सीरीज़ मेरे लिए अच्छी रही| काफी अच्छा लग रहा है अब मुझे टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए खासकर एक लम्बे समय के बाद| विकेट हासिल करने के बाद मुझे खुद में आत्मविश्वास भी आया है और अपना रिदम हासिल कर रहा हूँ जिससे काफी खुश हूँ|
मैच हारकर बात करने आये इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बताया कि भारत के मैदानों पर खेलना एक बड़ी चुनौती होती है| लेकिन हमारे खिलाडीयों ने यहाँ पर अपना बेस्ट देने का पूरा प्रयास किया| इस मैच में टॉस जीतकर भी हम मैच को बचा नही सके| 225 रनों का लक्ष्य काफ़ी बड़ा होता है जिसको हासिल करने में हमने अपने विकेट को जल्दी जल्दी गँवा दिया| जाते-जाते मॉर्गन ने कहा कि अब हमारी नज़र आने वाले वनडे सीरीज़ के ऊपर होगी|
मैच जीतने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान मुरली कार्तिक से बात करते हुए शार्दुल ठाकुर ने बताया कि मुझे काफ़ी ख़ुशी हो रही है कि मैंने सबसे ज़्यादा विकेट हासिल किया| लेकिन ये सब मैटर नही करता है टीम जीत गई वो असल बड़ी बात है| इंग्लैंड टी20 की एक बड़ी और अच्छी टीम है जिसको शिकस्त देना बड़ी बात है| आगे शार्दुल ठाकुर ने कहा कि हाँ मुझे गेंदबाज़ी में तब परेशानी होती है जब ड्यू काफ़ी ज़्यादा मैदान पर पड़ती है|
वहीँ इस जीत के साथ कप्तान कोहली ने एक बार फिर से टी सीरीज़ अपने नाम करते हुए अपना दबदबा कायम रखा| वैसे आपको बता दें कि ये भारत की लगातार छटी टी 20 सीरीज़ जीत है जो लाजवाब है| इस निर्णायक मुकाबले को 36 रनों से जीतकर टीम इंडिया ने ये बता दिया कि क्यों उसे कोई दूसरी टीम हलके में नहीं लेती और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत की ये लगातार तीसरी टी20 सीरीज़ जीत है| इस जीत के कई हीरो रहे लेकिन मेरी नज़र में तीन ऐसे खिलाड़ी थे जो इस श्रृंखला में भारत के लिए मैच विनर रहे और वो हैं कप्तान विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, और शार्दुल ठाकुर| हालांकि इस लिस्ट में कहीं ना कहीं ईशान किशन का भी नाम आना चाहिए|
इस वापसी के बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक बेहतरीन ओवर डालते हुए बल्लेबाजों पर रन रेट का दबाव बनाया जिसके फलस्वरुप विकेट भी मिलते चले गए| कमाल का गेंदबाज़ी प्रदर्शन खासकर डेथ ओवरों में टीम इंडिया के अनुभव गेंदबाज़ो द्वारा| जिस तरह से इन भारतीय गेंदबाज़ों ने धीमी गति की गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया वो काबिले तारीफ है| अंत में भारतीय गेंदबाज़ इंग्लिश बल्लेबाजों पर इस तरह से हावी हुए कि बड़े शॉट तो दूर सिंगल भी आना मुश्किल सा हो गया|
188 रनों पर इंग्लैंड को रोकते हुए भारत ने ये मुकाबला तो जीता ही साथ ही ट्रॉफी पर अपने दोनों हाथ भी जमा लिया| हालांकि इस रन चेज़ में इंग्लिश टीम ने शून्य के स्कोर पर जेसन रॉय के रूप में बड़ा विकेट गंवा दिया लेकिन उसके बाद बटलर और मलान के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने मेहमान टीम को एक बार फिर से मुकाबले में ला खड़ा किया| दोनों ही बल्लेबाज़ करीब 10 के औसत से रन बना रहे थे लेकिन उसके बाद महज़ 12 रनों पर अपने 4 बड़े विकेट गंवाते हुए इस टीम ने अपनी लय खो दी और भारत को मुकाबले में ऊपर आने का एक बड़ा मौका दे दिया|
भुवनेश्वर कुमार यू ब्यूटी!!!! अपने 4 ओवर के कोटे में महज़ 16 रन देकर दो बड़े और महत्पूर्ण विकेट हासिल किये और ये बता दिया कि एक हाई प्रेशर गेम में अनुभव कितना मायने रखता है| भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से अपनी टीम के लिए चमके और ऐसे चमके कि भारत को टॉप पर ले आये| आज की उनकी 80 रनों की पारी ने टीम इंडिया को एक मज़बूत स्थिति में लाया और एक बड़े स्कोर तक पहुँचने में मदद प्रदान की| उनका साथ देते हुए रोहित ने भी बड़े मंच पर अपना दम ख़म दिखाया|
2-1 से पिछड़ रहा था भारत लेकिन अब 3-2 से जीत ली ये धमाकेदार सीरीज़!!! वापसी करने में माहिर टीम इंडिया एक बार फिर से ये बताती हुई कि क्यों उसे बैकअप किंग कहा जाता है| वाह जी वाह!! ये टी20 सीरीज़ देखकर मज़ा आ गया| और सबसे बड़ी बात कि पिछले दो मुकाबले कोहली एंड कम्पनी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपने टोटल को डिफेंड करते हुए जीते| भारतीय गेंदबाजों द्वारा कसी हुई गेंदबाज़ी!!! दिग्गज बल्लेबाजों से भरी इंग्लिश टीम को एक बड़ा लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया| भारत ने आज खिलाया एक छठा गेंदबाज़ जो पूरी तरह से काम में आ गया|
ओवर 20 : 188/8
20 रन
- 019.1
- 619.2
- W19.3
- 619.4
- 219.5
- 619.6
स. करन
14 (3)
आ. रशीद
0 (0)
श. ठाकुर
4-0-45-3
19.6
6
शार्दूल ठाकुर To सैम करन
छक्का!!! इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 36 रनों से जीतकर 5 मैचों की टी20 सीरीज़ को 3-2 से अपने नाम कर लिया| ओवरपिच गेंद सैम ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
19.5
2
शार्दूल ठाकुर To सैम करन
फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर 2 रन लिया|
19.4
6
शार्दूल ठाकुर To सैम करन
छक्का!!! पहली ही गेंद पर सैम करन ने लगाया बड़ा शॉट| लेकिन अब तो काफी देर हो गया सैम जी| पहले अगर ऐसे कुछ बड़े बड़े शॉट लगते तो शायद मुकाबले का हाल कुछ ऐसा नही होता| फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई गेंद लेकिन सीधे सीमा रेखा के बाहर स्टैंड में मिला सिक्स|
19.3
W
शार्दूल ठाकुर To क्रिस जॉर्डन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! क्रिस जॉर्डन 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शार्दुल ठाकुर ने किया अपना तीसरा शिकार| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| हवा में काफी ऊँची गई गेंद लेकिन नीचे फील्डर मौजूद सूर्यकुमार जिन्होंने पकड़ा आसान सा कैच| 174/8 इंग्लैंड|
19.2
6
शार्दूल ठाकुर To क्रिस जॉर्डन
छक्का!!! कमाल का शॉट जॉर्डन के बल्ले से आता हुआ| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को पूरे पॉवर के साथ जॉर्डन ने मारा| गेंद और बल्ले का हुआ सही ताल मेल गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स|
19.1
0
शार्दूल ठाकुर To क्रिस जॉर्डन
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया| इंग्लैंड को जीत के लिए 5 गेंदों पर 57 रनों की दरकार|
ओवर 19 : 168/7
5 रन
- 018.1
- 218.2
- W18.3
- 1 LB18.4
- 118.5
- W18.6
ज. आर्चर
1 (2)
क. जॉर्डन
5 (7)
टी नटराजन
4-0-39-1
18.6
W
टी नटराजन To जोफ्रा आर्चर OUT!
आउट!! रन आउट!! इस बार आर्चर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए| इंग्लैंड को अब 6 गेंदों में 57 रनों की ज़रुरत| तेज़ गति से रन भागना चाहते थे पहला रन लेने के बाद लेकिन दूसरे रन के दौरान क्रीज़ से शॉर्ट रह गए बल्लेबाज़| थ्रो आया पन्त के पास जिन्होंने सही समय पर बेल्स उड़ा दी| भारत के लिए जीत अब महज़ एक औपचारिकता|
18.5
1
टी नटराजन To क्रिस जॉर्डन
लेग साइड पर गेंद को खेला और बड़े आराम से सिंगल से सहमत हुए|
18.4
lb
टी नटराजन To जोफ्रा आर्चर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! रन आउट का मौका था फील्डर के पास लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो नहीं लगा पाए| शरीर पर जाकर लगी थी गेंद जिसके बाद रन भाग खड़े हुए थे बल्लेबाज़|
18.3
W
टी नटराजन To बेन स्टोक्स OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! भारत जीत के बेहद करीब पहुंचता हुआ| इंग्लैंड को लगा एक और झटका| बेन स्टोक्स 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| टी नटराजन के खाते में आई पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गए स्टोक्स| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से पन्त ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 165/5 इंग्लैंड|
18.2
2
टी नटराजन To बेन स्टोक्स
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई गेंद मिला 2 रन|
18.1
0
टी नटराजन To बेन स्टोक्स
मिड ऑन की ओर खेला रन नही हो सका|
जोफ्रा आर्चर अब बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं..
ओवर 18 : 164/5
7 रन
- 217.1
- 117.2
- 017.3
- 1 WD17.4
- 017.4
- 1 WD17.5
- 1 WD17.5
- 1 LB17.5
- 017.6
क. जॉर्डन
4 (6)
ब. स्टोक्स
12 (9)
भ. कुमार
4-0-15-2
17.6
0
भुवनेश्वर कुमार To क्रिस जॉर्डन
डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 12 गेंदों पर 62 रनों की दरकार| पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर खेला रन नही हुआ|
17.5
lb
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
17.5
wd
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
वाइड!!! एक और भुवनेश्वर के द्वारा देखने को मिला| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड दिया|
17.5
wd
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.4
0
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही खेलने गए स्टोक्स| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
17.4
wd
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.3
0
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
20 OV
20 रन
श. ठाकुर to क. जॉर्डन स. करन
- 019.1
- 619.2
- W19.3
- 619.4
- 219.5
- 619.6
19 OV
5 रन
टी नटराजन to ब. स्टोक्स ज. आर्चर क. जॉर्डन
- 018.1
- 218.2
- W18.3
- 1 LB18.4
- 118.5
- W18.6
18 OV
7 रन
भ. कुमार to क. जॉर्डन ब. स्टोक्स
- 217.1
- 117.2
- 017.3
- 1 WD17.4
- 017.4
- 1 WD17.5
- 1 WD17.5
- 1 LB17.5
- 017.6
17 OV
12 रन
टी नटराजन to ब. स्टोक्स क. जॉर्डन
- 116.1
- 116.2
- 416.3
- 416.4
- 216.5
- 016.6
16 OV
2 रन
ह. पंड्या to इ. मॉर्गन ब. स्टोक्स क. जॉर्डन
- 015.1
- 015.2
- W15.3
- 115.4
- 015.5
- 1 WD15.6
- 015.6
15 OV
6 रन
श. ठाकुर to ज. बेयरस्टो ड. मलान इ. मॉर्गन
- 014.1
- 414.2
- W14.3
- 114.4
- 114.5
- W14.6
14 OV
6 रन
ह. पंड्या to ड. मलान ज. बेयरस्टो
- 113.1
- 113.2
- 113.3
- 113.4
- 1 LB13.5
- 113.6
13 OV
3 रन
भ. कुमार to ज. बटलर ड. मलान ज. बेयरस्टो
- 1 WD12.1
- 112.1
- 012.2
- 112.3
- 012.4
- W12.5
- 012.6
12 OV
7 रन
र. चहर to ज. बटलर ड. मलान
- 1 WD11.1
- 111.1
- 1 WD11.2
- 111.2
- 011.3
- 111.4
- 1 LB11.5
- 111.6
11 OV
16 रन
टी नटराजन to ड. मलान ज. बटलर
- 410.1
- 010.2
- 610.3
- 410.4
- 110.5
- 110.6
10 OV
13 रन
र. चहर to ज. बटलर ड. मलान
- 69.1
- 1 WD9.2
- 29.2
- 19.3
- 19.4
- 19.5
- 19.6
9 OV
9 रन
ह. पंड्या to ड. मलान ज. बटलर
- 18.1
- 18.2
- 08.3
- 1 WD8.4
- 48.4
- 18.5
- 18.6
8 OV
15 रन
र. चहर to ड. मलान ज. बटलर
- 17.1
- 67.2
- 1 LB7.3
- 17.4
- 07.5
- 67.6
7 OV
5 रन
श. ठाकुर to ड. मलान ज. बटलर
- 06.1
- 06.2
- 46.3
- 16.4
- 06.5
- 06.6
6 OV
7 रन
टी नटराजन to ड. मलान ज. बटलर
- 05.1
- 45.2
- 15.3
- 05.4
- 15.5
- 15.6
5 OV
14 रन
श. ठाकुर to ज. बटलर ड. मलान
- 64.1
- 14.2
- 44.3
- 14.4
- 04.5
- 24.6
4 OV
13 रन
व. सुंदर to ज. बटलर ड. मलान
- 13.1
- 13.2
- 43.3
- 43.4
- 23.5
- 13.6
3 OV
9 रन
भ. कुमार to ज. बटलर ड. मलान
- 02.1
- 02.2
- 12.3
- 02.4
- 42.5
- 4 LB2.6
2 OV
18 रन
ह. पंड्या to ड. मलान
- 01.1
- 1 WD1.2
- 41.2
- 61.3
- 41.4
- 21.5
- 1 WD1.6
- 01.6
1 OV
1 रन
भ. कुमार to ज. रॉय ड. मलान
- 00.1
- W0.2
- 00.3
- 00.4
- 00.5
- 10.6
मैच की जानकारी
- स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद
- मौसम साफ़
- टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार
- प्लेयर ऑफ द सीरीज विराट कोहली
- अंपायर अनिल चौधरी, नितिन मेनन, केएन अनंथापद्मनाभन
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ