Advertisement
Advertisement

गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स, मैच 17 Commentary, Live Updates

गुजरात vs उत्तरप्रदेश, 2023 - टी-20 Live Commentary

गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 17, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई , Mar 20, 2023
गुजरात जायंट्स गुजरात जायंट्स
178/6 (20.0)
यूपी वॉरियर्स यूपी वॉरियर्स
181/7 (19.5)
यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को 3 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    ग्रेस हैरिस
    72(41)&0/11(1)
तो दोस्तों इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जाएगा| आपको बता दें कि वहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है| आइये अब आपसे उस मुकाबले में होगी मुलाकात...
गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हमने अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन अफ़सोस है कि नतीजा हमारे पक्ष में नहीं जा पाया| हमने बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर तो खड़ा किया लेकिन उसे डिफेंड नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि सभी ने वही किया है जो उन्हें करने को कहा गया है। जाते-जाते कहा कि ग्रेस एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने आज एक कमाल की पारी खेली है।
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
गुजरात द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 178 रनों के जवाब में यूपी की शुरुआत बेहद ही खराब हुई| चेज़ करते हुए यूपी की टीम ने महज़ 39 रनों पर अपने तीन बहुमूल्य विकेट गंवा दिए| तब ऐसा लगा कि वो इस रन चेज़ में काफी पीछे हो गई है लेकिन फिर ताहिला और हैरिस के बीच हुई 78 रनों की साझेदारी ने मुकाबले में उनकी टीम को शानदार वापसी करा दी| उसके जबाद जब ताहिला आउट हुई तो हैरिस ने जीत का ज़िम्मा अपने ऊपर लिया और सोफी के साथ 42 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के नज़दीक लाया| अंत में सोफी के बल्ले से निकले विनिंग शॉट ने उनकी टीम को प्ले ऑफ्स की टिकेट दिला दी| इस दौरान गुजरात के लिए गेंदबाजी में आज कोई ऐसा मैजिकल स्पेल नहीं दिखा जो जीत की वजह बन पाता|
विमेंस टी 20 लीग के मुकाबला नम्बर-17 में यूपी ने गुजरात को दी है शिकस्त| इसी के साथ उन्होंने प्ले ऑफ्स में अपनी जगह पक्की कर ली है| यानी इस हार के साथ अब गुजरात और बैंगलोर दोनों का आगे की तरफ जाने का सपना समाप्त हो गया है यहाँ पर| आखिरी ओवर के आखिरी पलों तक ये मुकाबला गया जहाँ सोफी एकलेसटोन ने जोखिम भरा शॉट खेलकर अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया| गुजरात की शानदार गेंदबाजी लाइन के सामने ये लक्ष्य आसान नहीं था लेकिन ग्रेस हैरिस ने 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम को ना केवल जीत की उम्मीद दिलाई बल्कि उसको फिनिशिंग लाइन के काफी पास भी पहुंचा दिया|   
19.5
4
स्नेह राणा To सोफी एकलेसटोन
चौका! इसी के साथ यूपी की टीम ने 3 विकटों से इस मुकाबले को जीत लिया है साथ ही साथ उन्होंने प्ले ऑफ्स के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा|
19.4
W
स्नेह राणा To सोफी एकलेसटोन OUT!
आउट!!! रन आउट!! कमाल का थ्रो एश्ले गार्डनर का बोलर स्नेह राणा के पास आया जिन्होंने बेल्स उड़ाकर न केवल बल्लेबाज़ को आउट किया बल्कि एक महत्वपूर्ण रन भी टीम के लिए बचाया| 2 गेंद 2 रन की दरकार| इस बार लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला था और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए भागी थी| फील्डर का एक फ्लैट थ्रो आया और बाकी का काम गेंदबाज़ ने बेल्स उड़ाकर कर दिया|
19.3
1
स्नेह राणा To सिमरन शेख
सिंगल!! अब 3 गेंद पर 3 रनों की दरकार है| स्लॉग किया इस बार कवर्स की ओर एक रन के लिए|
19.2
1
स्नेह राणा To सोफी एकलेसटोन
एक ही रन मिलेगा यहाँ पर| ऑन साइड पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
19.1
2
स्नेह राणा To सोफी एकलेसटोन
दुग्गी!! कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट बाउंड्री से 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 172/6
12 रन
  • 118.1
  • 418.2
  • 118.3
  • 618.4
  • W18.5
  • 018.6
स. शेख
0 (1)
स. एकलेसटोन
11 (9)
क. गार्थ
4-0-29-2
18.6
0
किम गार्थ To सिमरन शेख
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल और रोमांचक ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंदों पर 7 रनों की दरकार है| आगे आकर बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला लेकिन बोलर ने उसे रोक दिया| लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
18.5
W
किम गार्थ To ग्रेस हैरिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट हरलीन देओल बोल्ड किम गार्थ| 42 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| 72 रन बनाकर हैरिस लौटी पवेलियन| क्या अभी भी इस मुकाबले में जान बाक़ी है, शायद हाँ| अब 7 गेंदों पर 7 रनों की दरकार होगी| इस बार राउंड द विकेट से आकर जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसपर बड़ा शॉट लगाने गई लेकिन इस बार एलिवेशन नहीं मिल पाया| लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में खिल गई गेंद जिसे फील्डर द्वारा लपक लिया गया| 172/6 यूपी|
18.4
6
किम गार्थ To ग्रेस हैरिस
गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा!! अब 8 गेंदों पर 7 रनों की दरकार| लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई|
18.3
1
किम गार्थ To सोफी एकलेसटोन
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
18.2
4
किम गार्थ To सोफी एकलेसटोन
चौका! महत्वपूर्ण बाउंड्री अब यूपी के लिए आती हुई| 10 गेंद 14 रनों की दरकार| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल बॉल को पॉइंट फील्डर के ऊपर से स्लाइस करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
18.1
1
किम गार्थ To ग्रेस हैरिस
सिंगल के साथ हुई है शुरुआत| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|11 गेंद 18 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 18 : 160/5
11 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 1 WD17.3
  • 117.3
  • 617.4
  • 117.5
  • 017.6
स. एकलेसटोन
6 (7)
ग. हैरिस
65 (38)
ए. गार्डनर
4-0-29-1
17.6
0
एश्ले गार्डनर To सोफी एकलेसटोन
एक महत्वपूर्ण डॉट गेंद!! अब 12 गेंदों पर 19 रनों की दरकार| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग का प्रयास किया गया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ|
17.5
1
एश्ले गार्डनर To ग्रेस हैरिस
सिंगल, स्कूप शॉट का इस्तेमाल और सिंगल ही मिल पाया|
17.4
6
एश्ले गार्डनर To ग्रेस हैरिस
छक्का! फ्लैट सिक्स!! महत्वपूर्ण समय पर हैरिस के बल्ले से एक सिक्स आता हुआ| इस बार छोटी गेंद पर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया और बॉल सीधा बाउंड्री रोप्स पर जाकर गिरी|
17.3
1
एश्ले गार्डनर To सोफी एकलेसटोन
हवा में गेंद| लॉन्ग ऑन फील्डर के पास एक बड़ा मौका लेकिन कैच नहीं लपक पाई| ऐसा लगा कि काफी आगे गिर गया उनके| ये एक भरसक प्रयास था लेकिन विकेट फील्डिंग टीम को हासिल नहीं हो पाई| आगे की गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेल दिया गया था|
17.3
wd
एश्ले गार्डनर To सोफी एकलेसटोन
वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.2
1
एश्ले गार्डनर To ग्रेस हैरिस
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
17.1
1
एश्ले गार्डनर To सोफी एकलेसटोन
पैड्स की गेंद को स्वीप कर दिया लेग साइड पर जहाँ से एक रन का मौका बन जाएगा|
ओवर की समाप्ति 17 : 149/5
11 रन
  • 116.1
  • 416.2
  • 416.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 016.6
ग. हैरिस
57 (35)
स. एकलेसटोन
4 (4)
त. कंवर
4-0-32-1
16.6
0
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 18 गेंदों पर 30 रनों की दरकार|
16.5
1
तनुजा कंवर To सोफी एकलेसटोन
इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
16.4
1
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
सिंगल ही मिला यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
16.3
4
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
एक और चौका यहाँ पर हैरिस के बल्ले से निकलता हुआ दिखाई दिया! इस बार पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| दबाव अब गुजरात के ऊपर आएगा|
16.2
4
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
चौका! इस बार कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.1
1
तनुजा कंवर To सोफी एकलेसटोन
सिंगल से काम चलाना होगा यहाँ पर| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 16 : 138/5
8 रन
  • 415.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 115.6
स. एकलेसटोन
2 (2)
ग. हैरिस
48 (31)
म. पटेल
3-0-27-1
15.6
1
मोनिका पटेल To सोफी एकलेसटोन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 24 गेंदों पर 41 रनों की दरकार|
15.5
1
मोनिका पटेल To ग्रेस हैरिस
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला, एक ही रन हासिल हुआ|
15.4
0
मोनिका पटेल To ग्रेस हैरिस
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
15.3
1
मोनिका पटेल To सोफी एकलेसटोन
इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
15.2
1
मोनिका पटेल To ग्रेस हैरिस
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
15.1
4
मोनिका पटेल To ग्रेस हैरिस
चौका! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की|
ओवर की समाप्ति 15 : 130/5
12 रन
  • 114.1
  • 414.2
  • 214.3
  • 114.4
  • 414.5
  • W14.6
द. शर्मा
6 (5)
ग. हैरिस
42 (27)
स. राणा
3-0-38-1
14.6
W
स्नेह राणा To दीप्ति शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एश्ले गार्डनर बोल्ड स्नेह राणा| एक और झटका यूपी को लगता हुआ| दीप्ति 6 रन बनाकर पवेलियन लौटी| पिछली गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ चौका लगाने के बाद इस बार भी वही शॉट खेलना चाहती थी लेकिन राणा ने लाइन को आगे की तरफ खींच लिया| शॉट तो खेला गया लेकिन मिस टाइम हो गया| मिड ऑन फील्डर ने उल्टा जाते हुए कैच को पूरा किया| 130/5 यूपी, लक्ष्य से 49 रन दूर|
14.5
4
स्नेह राणा To दीप्ति शर्मा
चौका! फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इसे लॉन्ग ऑन के खाली स्थान में खेल दिया और चार रन्स हासिल किये|
14.4
1
स्नेह राणा To ग्रेस हैरिस
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
14.3
2
स्नेह राणा To ग्रेस हैरिस
दुग्गी!! इस बार स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर दो रनो के लिए|
14.2
4
स्नेह राणा To ग्रेस हैरिस
चौका! ये गेंद गली फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
14.1
1
स्नेह राणा To दीप्ति शर्मा
हलके हाथों से गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 14 : 118/4
2 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 113.3
  • W13.4
  • 013.5
  • 113.6
द. शर्मा
1 (2)
ग. हैरिस
35 (24)
ए. गार्डनर
3-0-18-1
13.6
1
एश्ले गार्डनर To दीप्ति शर्मा
सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
13.5
0
एश्ले गार्डनर To दीप्ति शर्मा
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
नयी बल्लेबाज़ दीप्ति शर्मा...
13.4
W
एश्ले गार्डनर To ताहिला मैकग्राथ OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट स्नेह राणा बोल्ड एश्ले गार्डनर| 78 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत| मुकाबला एक बार फिर से रोमांचक मोड़ लेता हुआ| 57 रन बनाकर ताहिला लौटी पवेलियन| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को रूम बनाकर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से खेलने गई लेकिन इतनी ताक़त उस शॉट में नहीं लगा पाई कि सीमा रेखा को पार कर सके| बाउंड्री पर फील्डर द्वारा एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 117/4 यूपी, लक्ष्य से 62 रन दूर|
13.3
1
एश्ले गार्डनर To ग्रेस हैरिस
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
13.2
0
एश्ले गार्डनर To ग्रेस हैरिस
इस बार भी हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.1
0
एश्ले गार्डनर To ग्रेस हैरिस
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 13 : 116/3
10 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 412.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 412.6
त. मैकग्राथ
57 (37)
ग. हैरिस
34 (21)
त. कंवर
3-0-21-1
12.6
4
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
चौका! 10 रनों का एक और महंगा ओवर हुआ समाप्त| इस बार ऑन साइड को टारगेट किया और स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार गेंद को भेज दिया|
12.5
0
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
आगे आकर फुल टॉस तो बनाया लेकिन गेंद को गैप में नहीं मार पाई|
12.4
0
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
इस बार शॉट नहीं लगा पाई फुल गेंद पर| खुद से निराश दिखी गेंदबाज़|
12.3
4
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
चौका! ओहोहो!! ये तो क्लास बल्लेबाज़ी है ताहिला द्वारा| लाजवाब स्क्वायर ड्राइव!! गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
12.2
1
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
12.1
1
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
फुल गेंद| आगे आकर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 106/3
17 रन
  • 111.1
  • 611.2
  • 411.3
  • 011.4
  • 611.5
  • 011.6
ग. हैरिस
33 (20)
त. मैकग्राथ
48 (32)
ह. देओल
1-0-17-0
11.6
0
हरलीन देओल To ग्रेस हैरिस
इस बार टर्न हो परखते हुए गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला| गैप हासिल नहीं हुआ| 106/3 यूपी|
11.5
6
हरलीन देओल To ग्रेस हैरिस
एक और छक्का! शानदार स्लॉग स्वीप!! !कमाल की बल्लेबाज़ी हैरिस द्वारा| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और बल गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका|
11.4
0
हरलीन देओल To ग्रेस हैरिस
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
11.3
4
हरलीन देओल To ग्रेस हैरिस
चौका! इस बार ऑफ़ साइड को अपना निशाना बनाया| छोटी गेंद पर कट शॉट खेला| बराबर गैप ढूंडा और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
11.2
6
हरलीन देओल To ग्रेस हैरिस
छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ ग्रेस ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया|
11.1
1
हरलीन देओल To ताहिला मैकग्राथ
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 89/3
7 रन
  • 410.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 010.6
ग. हैरिस
17 (15)
त. मैकग्राथ
47 (31)
क. गार्थ
3-0-17-1
10.6
0
किम गार्थ To ग्रेस हैरिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 89/3 यूपी|
10.5
1
किम गार्थ To ताहिला मैकग्राथ
सिंगल के साथ पचास रनों की एक बेहतरीन साझेदारी पूरी हुई| इस बार लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया| इस जोड़ी से यूपी को काफी उम्मीद होगी|
10.4
1
किम गार्थ To ग्रेस हैरिस
फुल बॉल!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ उसे ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
10.3
0
किम गार्थ To ग्रेस हैरिस
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सकी| कोई रन नहीं हुआ|
10.2
1
किम गार्थ To ताहिला मैकग्राथ
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.1
4
किम गार्थ To ताहिला मैकग्राथ
चौका! गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर उसे मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से खेल दिया| खाली स्थान से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 10 : 82/3
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 29.6
ग. हैरिस
16 (12)
त. मैकग्राथ
41 (28)
ए. गार्डनर
2-0-16-0
9.6
2
एश्ले गार्डनर To ग्रेस हैरिस
दो रनों के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की तरफ खेला और गैप से दो रन लिया| 82/3 यूपी|
9.5
1
एश्ले गार्डनर To ताहिला मैकग्राथ
सिंगल मिल पायेगा इस गेंद पर| ताहिला द्वारा मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक ही रन मिला|
9.4
0
एश्ले गार्डनर To ताहिला मैकग्राथ
इस बार आगे आकर गेंद को डिफेंड करने पर मजबूर हुई बल्लेबाज़| टाईट लाइन पर हो रही है गेंदबाजी|
9.3
0
एश्ले गार्डनर To ताहिला मैकग्राथ
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
9.2
1
एश्ले गार्डनर To ग्रेस हैरिस
ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया और गैप से सिंगल बटोर लिया|
9.1
1
एश्ले गार्डनर To ताहिला मैकग्राथ
सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 77/3
13 रन
  • 48.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 48.4
  • 18.5
  • 28.6
ग. हैरिस
13 (10)
त. मैकग्राथ
39 (24)
स. राणा
2-0-26-0
8.6
2
स्नेह राणा To ग्रेस हैरिस
दुग्गी!! फुल बॉल, ड्राइव किया उसे कवर्स की दिशा में जहाँ से दो रनों का मौका बन गया| 9 के बाद 77/3 यूपी, 66 गेंदों पर 102 रनों की दरकार|
8.5
1
स्नेह राणा To ताहिला मैकग्राथ
सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
8.4
4
स्नेह राणा To ताहिला मैकग्राथ
चौका! पहले ऑफ़ साइड और अब ऑन साइड को अपना निशाना बना रही हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर गेंद को पुल कर दिया और चार रन्स हासिल किये|
8.3
1
स्नेह राणा To ग्रेस हैरिस
शॉर्ट फाइन लेग की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
8.2
1
स्नेह राणा To ताहिला मैकग्राथ
इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को बड़े आराम से खेला और गैप से एक रन हासिल किया|
8.1
4
स्नेह राणा To ताहिला मैकग्राथ
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
ओवर की समाप्ति 8 : 64/3
10 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 47.4
  • 47.5
  • 07.6
ग. हैरिस
10 (8)
त. मैकग्राथ
29 (20)
म. पटेल
2-0-19-1
7.6
0
मोनिका पटेल To ग्रेस हैरिस
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया| 64/3 यूपी|
7.5
4
मोनिका पटेल To ग्रेस हैरिस
एक और चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7.4
4
मोनिका पटेल To ग्रेस हैरिस
चौका! ये हैरिस की क्लास है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को जैसे ही देखा उसपर कट शॉट लगा दिया कवर्स की तरफ| गैप को ढूँढ़ते हुए चौका हासिल किया|
7.3
0
मोनिका पटेल To ग्रेस हैरिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
7.2
1
मोनिका पटेल To ताहिला मैकग्राथ
कट किया| डीप कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका ही बन पाया|
7.1
1
मोनिका पटेल To ग्रेस हैरिस
ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| पॉइंट फील्डर से हुई मिस फील्ड जिसकी वजह से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 54/3
2 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 06.6
त. मैकग्राथ
28 (19)
ग. हैरिस
1 (3)
त. कंवर
2-0-11-1
6.6
0
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.5
0
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
डॉट गेंद!! ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
6.4
1
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
सिंगल, इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला और डीप से एक रन हासिल किया|
6.3
0
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
पुल लगाने गई इस बार लेकिन कम उछाला के चलते ठीक तरह से गेंद को बल्ले पर नहीं ले पाई|
6.2
1
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
6.1
0
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 52/3 यूपी| तीन विकेट्स तो चेजिंग टीम की गिरी है लेकिन रन गति को हर बल्लेबाज़ ने संतुलन में बनाए रखा है| आगे का मुकाबला टाईट होने वाला है|
ओवर की समाप्ति 6 : 52/3
13 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 45.4
  • 45.5
  • 15.6
त. मैकग्राथ
27 (15)
ग. हैरिस
0 (1)
स. राणा
1-0-13-0
5.6
1
स्नेह राणा To ताहिला मैकग्राथ
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 52/3 यूपी|
5.5
4
स्नेह राणा To ताहिला मैकग्राथ
चौका! इन साइड आउट शॉट!! गैप में गई और एक और बाउंड्री बल्लेबाज़ को दे गई गेंद|
5.4
4
स्नेह राणा To ताहिला मैकग्राथ
चौका! शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा| एक बड़ा गैप था उस तरफ जिसकी वजह से बल्लेबाज़ को बाउंड्री हासिल हो गई|
5.3
0
स्नेह राणा To ताहिला मैकग्राथ
डॉट गेंद!! कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
5.2
0
स्नेह राणा To ताहिला मैकग्राथ
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
5.1
4
स्नेह राणा To ताहिला मैकग्राथ
चौका! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
ओवर की समाप्ति 5 : 39/3
9 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 44.3
  • 14.4
  • W4.5
  • 04.6
ग. हैरिस
0 (1)
त. मैकग्राथ
14 (9)
त. कंवर
1-0-9-1
4.6
0
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
नई बल्लेबाज़ ग्रेस हैरिस होंगी..
4.5
W
तनुजा कंवर To देविका वैद्य OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट सुषमा वर्मा बोल्ड तनुजा कंवर| एक और झटका यूपी को लगता हुआ| 7 रन बनाकर देविका भी अब लौट गई पवेलियन| यूपी की बल्लेबाज़ी पूरी तरह से इस रन चेज़ में लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही है| इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर गेंद को लेग साइड पर मोड़ना चाहा| विकेट लाइन से हल्का सा टर्न हुई गेंद और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई| आधे रास्ते में आ गई थी बल्लेबाज़ इसलिए कीपर ने स्टम्प भी कर दिया लेकिन पहले कैच आउट थी इसलिए कैच आउट का ही इशारा आया| 39/3 यूपी|
4.4
1
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4.3
4
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
एक और चौका! इस बार आगे आकर गेंदबाज़ के काफी पास से शॉट खेला| कंवर ने उसे हाथ से रोकना चाहा लेकिन असफल रही|
4.2
4
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
चौका! इस बार क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल कर लिया|
4.1
0
तनुजा कंवर To ताहिला मैकग्राथ
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 4 : 30/2
11 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 2 WD3.3
  • 43.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
द. वैद्य
7 (7)
त. मैकग्राथ
5 (5)
ए. गार्डनर
1-0-11-0
3.6
0
एश्ले गार्डनर To देविका वैद्य
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 30/2 यूपी|
3.5
1
एश्ले गार्डनर To ताहिला मैकग्राथ
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
3.4
0
एश्ले गार्डनर To ताहिला मैकग्राथ
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं होगा|
3.3
4
एश्ले गार्डनर To ताहिला मैकग्राथ
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
3.3
wd
एश्ले गार्डनर To देविका वैद्य
वाईड के साथ एक अतिरिक्त रन आ गया| लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद जिसे कीपर लपक नहीं पाई| फाइन लेग फील्डर ने उसे रोका| वाइड तो थी ही एक और रन साथ में मिल गया|
3.2
4
एश्ले गार्डनर To देविका वैद्य
चौका! खराब गिर गई ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर, बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया, फील्डर ने घेरे के अंदर डाईव लगाकर बॉल को रोकना चाहा लेकिन असफल रहे और चौका मिल गया|
3.1
0
एश्ले गार्डनर To देविका वैद्य
इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/2
5 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 42.3
  • W2.4
  • 02.5
  • 02.6
त. मैकग्राथ
0 (2)
द. वैद्य
3 (4)
क. गार्थ
2-0-10-1
2.6
0
किम गार्थ To ताहिला मैकग्राथ
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
2.5
0
किम गार्थ To ताहिला मैकग्राथ
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ताहिला मैकग्राथ नई बल्लेबाज़...
2.4
W
किम गार्थ To किरण नवगिरे OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट लौरा वोल्वार्ट बोल्ड किम गार्थ| महज़ 4 रनों पर किरण की पारी का हुआ अंत| छोटी गेंद के खिलाफ उनको बल्लेबाज़ी में दिक्कत होती है और गेंदबाज़ ने उसी गेंद का इस्तेमाल भी किया गया| बल्लेबाज़ उसे पुल करने गई| अच्छी हाईट और तेज़ गति से आई गेंद| शॉट लगाने में लेट हो गई| मिस टाइम हुआ और हवा में शॉर्ट मिड विकेट पर खिल गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया| 19/2 यूपी|
2.3
4
किम गार्थ To किरण नवगिरे
चौका! एक भरसक प्रयास था फील्डर द्वारा लेकिन गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से नहीं रोक सकी| चिप किया था इस गेंद को ऑफ़ साइड पर जहाँ से चार रनों के लिए निकली गेंद|
2.2
0
किम गार्थ To किरण नवगिरे
इस बार ड्राइव किया फुल गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| फील्डर ने उसे रोक दिया|
2.1
1
किम गार्थ To देविका वैद्य
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 14/1
9 रन
  • 11.1
  • 41.2
  • 41.3
  • 01.4
  • W1.5
  • 01.6
क. नवगिरे
0 (1)
द. वैद्य
2 (3)
म. पटेल
1-0-9-1
1.6
0
मोनिका पटेल To किरण नवगिरे
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
किरण नवगिरे नई बल्लेबाज़...
1.5
W
मोनिका पटेल To एलिसा हीली OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट हरलीन देओल बोल्ड मोनिका पटेल| 14 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 12 रन बनाकर हीली आउट हुई| अबतक लगातार छोटी गेंद डाल रही थी लेकिन इस बार लेंथ गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| पुल तो किया उसे लेकिन टाइम नहीं कर पाई बल्लेबाज़| बल्ले से लगने के बाद मिड विकेट फील्डर की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 14/1 यूपी|
1.4
0
मोनिका पटेल To एलिसा हीली
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
1.3
4
मोनिका पटेल To एलिसा हीली
बैक टू बैक चौका! ये अच्छी शुरुआत नहीं कही जायेगी एक नई गेंदबाज़ के लिए| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
1.2
4
मोनिका पटेल To एलिसा हीली
चौका! कड़क पुल शॉट! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| हरलीन ने डाईव लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास किया था लेकिन असफल रही| गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई|
1.1
1
मोनिका पटेल To देविका वैद्य
छोटी गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसे स्क्वायर लेग की तरफ पुल कर दिया| डीप में एक फील्डर तैनात, के ही रन मिला|
दूसरे छोर से गेंद लेकर मोनिका पटेल आई हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
ए. हीली
4 (4)
द. वैद्य
1 (2)
क. गार्थ
1-0-5-0
0.6
4
किम गार्थ To एलिसा हीली
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़ के सर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 5/0 यूपी|
0.5
0
किम गार्थ To एलिसा हीली
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
0.4
0
किम गार्थ To एलिसा हीली
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला लेकिन गेंदबाज़ ने उसे रोक दिया|
0.3
0
किम गार्थ To एलिसा हीली
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
0.2
1
किम गार्थ To देविका वैद्य
सिंगल लेकर अपना और टीम का खाता खोला| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
0.1
0
किम गार्थ To देविका वैद्य
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| फुल बॉल को कवर्स की तरफ खेला, गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को 3 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच ग्रेस हैरिस
  • अंपायर -, -, -
  • रेफ़री जी एस लक्ष्मी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement