3 आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा पहला बड़ा झटका!! केमार रोच के हाथ लगी पहली विकेट| रोहित शर्मा 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई पटकी हुई गेंद टप्पा खाकर अतरिक्त उछाल के साथ आई जिसको रोहित कट शॉट खेलने गए| गेंद हवा में लहराती हुई बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे कीपर के हाथ में गई जहाँ से शाइ होप ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| मेहमान टीम के लिए ये काफी बड़ी राहत होगी क्योंकि वो जानते हैं कि शुरुआत में हिटमैन का विकेट कितना महत्व रखता है| अब यहां से वो दबाव डालने पर देखेंगे| 9/1 भारत| 9/1
11.1 आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका!!! ओडियन स्मिथ के हाथ लगी पहली विकेट| रिषभ पंत 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद ऑफ स्टंप के बाहर राखी गई थी| जिसको पंत ने लेग साइड की ओर पुल लगाने का मन बनाया| गेंद बल्ले के टॉप एज को लेकर सीधे लेग साइड की ओर हवा में गई जहाँ से जेसन होल्डर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| काफी देर से पंत खामोश नज़र आ रहे थे जिसके कारण उन्होंने जैसे ही गेंद को अपने पाले में देखा उसे सीमा रेखा के बाहर भेजने के लिए बड़ा शॉट खेलने चले गए| जिसका खामियाज़ा उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा| 39/2 भारत| 39/2
12 आउट!!! कैच आउट!! अबतक का सबसे बड़ा झटका!!! भारत अब पूरी तरह से बैकफुट पर चला गया है इस विकेट के साथ| ओडियन स्मिथ के हाथ लगी दूसरी विकेट| विराट कोहली 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे| टिपिकल विराट कोहली डिसमिसल स्पेशल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई पटकी हुई गेंद टप्पा खाकर बाहर की ओर निकली जिसको कोहली डिफेंड करने गए| हल्का सा सिंग हुई बॉल और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और सीधे कीपर की ओर गई जहाँ से शाइ होप ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 43/3 भारत| 43/3
70%
डॉट बॉल
30%
स्कोरिंग शॉट्स
10
बॉल पर बाउंड्री
लोकेश राहुल
49
48
4
2
102.08
रन आउट (अकील हुसैन/शाइ होप)
29.4 आउट!! रन आउट!! ओह नो!! 49 के स्कोर पर राहुल लौटे पवेलियन| काफी निराश खुद से और शायद स्काई से भी| एक बड़ा उलटफेर इस मुकाबले में फिर से होता हुआ| खूबसूरत कवर ड्राइव था, पहला रन तेज़ी से पूरा किया, दूसरे के लिए भागे ज़रूर लेकिन फिर तेज़ थ्रो आता देख हाँ ना हुई दो बल्लेबाजों के बीच| राहुल फिर बल्लेबाज़ी छोर की ओर भागे लेकिन तब तक थ्रो कीपर के पास आ चुका था और बेल्स उड़ाई जा चुकी थी| राहुल क्रीज़ से बाहर रह गए और निराश लौटे| अबतक दोनों बल्लेबजों के बीच सब कुछ सही चल रहा था लेकिन एक ग़लती और जज़्बात बदल गए| 134/4 भारत| 134/4
38.5 आउट!! कैच आउट!! कॉट अलज़ारी जोसफ बोल्ड फेबियन ऐलन| 64 के स्कोर पर स्काई के विकेट का हुआ पतन| अपने फेवरेट स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में टॉप एज दे बैठे, शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की गोद में चली गई गेंद| शायद अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए थे वहां पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खीचने चले गए थे गेंद को इस वजह से भी संपर्क सही नहीं हुआ और एक आसान सा कैच फील्डर को थमा बैठे| आम तौर पर आप उन्हें स्वीप पर आउट होते हुए नहीं देखेंगे| 177/5 भारत| 177/5
42 आउट!! कैच आउट!!! भारत को लगा एक और झटका!! अकील हुसैन के हाथ लगी पहली विकेट| वॉशिंगटन सुंदर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को निकालकर लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का इतना बेहतर ताल मेल नहीं हो सका कि गेंद स्टैंड तक पहुँच सके| फील्डर वहां मौजूद अलज़ारी जोसफ जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 192/6 भारत| 192/6
48.1 आउट!!! कॉट अकील हुसैन बोल्ड जेसन होल्डर| 29 रन बनाकर हूडा लौट गए पवेलियन| बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन हाथों में बल्ला स्लाइस हुआ| लॉन्ग ऑफ़ ना जाकर कवर्स की तरफ गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ा गया| निराश तो दिखे हूडा लेकिन कोई बात नहीं अब बड़े शॉट्स तो लगाना ही था| ऑल आउट की कगार पर भारत| 226/9
46 आउट!! कैच आउट!! कॉट शमर ब्रूक्स बोल्ड अलज़ारी जोसफ| 8 रन बनाकर ठाकुर लौटे पवेलियन| लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे| शॉट खेलते वक़्त बल्ले का मुंह भी खुल सा गया था और पॉइंट पर हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया| खुद से निराश हुए बल्लेबाज़| 212/7 भारत| 212/7
47.3 आउट!! कैच आउट!! कॉट शाइ होप बोल्ड अलज़ारी जोसफ| एक और झटका भारत को लगता हुआ| 3 रन बनाकर सिराज लौटे पवेलियन| गुड लेंथ गेंद आउट साइड ऑफ़| उछाल के साथ उनकी ओर आई जिसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों की तरफ प्रस्थान कर गई बॉल| सिराज खुद से काफी निराश दिखे| कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिल रही यहाँ पर| 224/8 भारत| 224/8
16.2 आउट!! कैच आउट!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड युजवेंद्र चहल| गेंदबाज़ की जीत हुई| होप का बड़ा विकेट, 27 रन बनाकर लौटे पवेलियन, चहल को मिली पहली सफलता| ये विकेट इस मुकाबले का टर्निंग पॉइंट हो सकता है| लेग स्पिन डाली गई जिसे स्लॉग किया लेकिन मिड विकेट न खेलकर लॉन्ग ऑन की तरफ मार बैठे| हवा में फ्लैट गई गेंद और स्काई ने पकड़ा एक आसान सा कैच| भारत को इस विकेट की सख्त दरकार थी और वो यहाँ पर हासिल होती हुई| 52/3 विंडीज़| 52/3
7.3 आउट!! कैच आउट!! कॉट ऋषभ पंत बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा| बिलकुल उसी तरह का विकेट जिस तरह रोहित शर्मा आउट हुए थे| प्रसिद्ध ने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल करते हुए टीम इंडिया को ब्रेक थ्रू दिलाया| 18 रन बनाकर किंग वापिस लौटे| ऑफ़ स्टम्प से पड़कर उछाल के साथ बाहर निकली गेंद जिसे दूर से कट लगाने गए थे बल्लेबाज़| अतिरिक्त उछाल के कारण ठीक तरह से बल्ले पर बॉल को नहीं ले पाए जिसकी वजह से ब्नाहरी किनारा लगा और पन्त ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 32/1 विंडीज़| 32/1
9.1 आउट!! कैच आउट!! कमाल का रिव्यु फील्डिंग कप्तान द्वारा लिया गया और एक बड़ी विकेट हाथ लग गई| रोहित एक बार फिर से अपने रिव्यु में सफल होते हुए| फील्डिंग टीम चाहेगी कि अब यहाँ से अपना दबदबा बनाकर रखना है| कैच की अपील थी, ऐसा लगा था कि पैड्स लगा है और कीपर तक कैच गया है लेकिन काफी देर सोचने के बाद जब रिव्यु लिया गया तो रिप्ले में ये देखा गया कि बल्ले का बाहरी किनारा लगा हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| फील्ड अम्पायर को बदलना पड़ा अपना फैसला और 1 के स्कोर पर ब्रावो लौटे पवेलियन| विकेट लाइन के थोडा बाहर की गेंद को डिफेंड करने गए थे जहाँ बाहरी किनारा दे बैठे| 32/2 विंडीज़| 38/2
30.5 आउट!! कैच आउट!!! भारत के हाथ लगी बड़ी सफ़लता!! दीपक हूडा के हाथ लगी वनडे करियर की पहली विकेट| शमर ब्रूक्स 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा ताल मेल नहीं हो सका कि गेंद स्टैंड तक का सफ़र तय कर पती| हवा में गई गेंद फील्डर उसके नीचे आए सूर्यकुमार यादव जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 117/6 वेस्टइंडीज़| 117/6
19.4 आउट!! कैच आउट!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा| बढ़िया कप्तानी और उससे भी बढ़िया गेंदबाजी| कृष्ण की लीला विंडीज़ बल्लेबाजों की समझ से परे!! प्रसिद्ध को मिली तीसरी विकेट, 9 रन बनाकर कप्तान लौटे पवेलियन| कमाल की फील्ड सेटिंग थी और सीधा दूसरे स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में चली गई गेंद| आउटस्विंगर थी, डिफेंड करने गए, उछाल और स्विंग दोनों से चकमा खाए, बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधा रोहित की ओर प्रस्थान कर गई जिन्होंने पकड़ा एक बेहतरीन लो कैच| भारत अब यहाँ से दबाव बनाने को देखेगा| 66/4 विंडीज़, लक्ष्य से 172 रन दूर| 66/4
22 आउट!!! कैच आउट!!! वेस्टइंडीज़ को लगा एक और बड़ा झटका| शार्दूल ठाकुर के हाथ लगी पहली विकेट| जेसन होल्डर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल शॉट खेला| बल्ले और गेंद का इतना बेहतर ताल मेल हुआ नहीं की गेंद स्टैंड तक का सफ़र तय कर पती| हवा में गई गई गेंद सीधे फील्डर के हाथ में जहाँ से दीपक हुडा ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 76/5 वेस्टइंडीज़| 76/5
39.2 आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका विंडीज़ टीम को यहाँ पर लगता हुआ| शार्दूल ठाकुर के हाथ लगी दूसरी विकेट| अकील हुसैन 34 रन बनाकर व्प्वेलियाँ लौटे| बाउंसर डाली गई गेंद को शॉट लगाने गए| बल्ले के टॉप एज को लेकर गेंद शॉर्ट लेग की ओर हवा में गई जहाँ से कीपर ने तेज़ी से भागकर अपने आगे की ओर डाईव लगाया और एक शानदार कैच पकड़ा| भारत जीत से 2 विकेट दूर| 159/8 वेस्टइंडीज़| 159/8
38.5 आउट!!! कैच आउट!!! जिस ब्रेक थ्रू की भारत को सख्त दरकार थी वो यहाँ पर मिल गई| भारत मुकाबले में अपनी पकड़ मज़बूत करता हुआ यहाँ पर| मोहम्मद सिराज के हाथ लगी पहली विकेट| फेबियन ऐलन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कट शॉट खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर की ओर गई जहाँ से रिषभ पंत ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 159/7 वेस्टइंडीज़| 159/7
68.18%
डॉट बॉल
31.82%
स्कोरिंग शॉट्स
22
बॉल पर बाउंड्री
ओडीयन स्मिथ
24
20
1
2
120
कॉट विराट कोहली बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर
45 आउट!! कैच आउट!! कॉट विराट कोहली बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर| कमाल का ओवर और एक बेहतरीन खिला हुआ कैच विराट द्वारा इस बड़े दबाव में| आखिरी गेंद थी, रन इस ओवर में नहीं आये थे, बल्लेबाज़ को बड़ा शॉट खेलना ही था, उसी के लिए गए, लेकिन दूर से खीचा था ऑफ़ स्टम्प के इस वजह से बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई| मिड विकेट बाउंड्री पर खिल गई जहाँ विराट ने नीचे आकर एक बढ़िया जज कैच लपका| इस विकेट के आते ही भारत के पक्ष में जीत काफी हद तक चली गई है| काफी महत्वपूर्ण ओवर सुंदर द्वारा जिसने पूरी तरह से मैच का रुख बदल दिया| 193/9, लक्ष्य से 45 रन दूर| 193/9
46 आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! इसी के साथ भारत ने वेस्टइंडीज़ को 44 रन से शिकस्त देते हुए 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया| प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ लगी चौथी विकेट| केमार रोच बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की गेंद को फ्लिक शॉट खेलने गए| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका और गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील अम्पायर ने समय लिया और आउट करार दिया| इसी के साथ विंडीज़ टीम 193 रनों पर हुई ऑल आउट| 193/10
100%
डॉट बॉल
0%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
अतिरिक्त
14 रन (lb: 5, wd: 6, nb: 3)
कुल
193/10 46.0 (RR: 4.2)
Advertisement
विकेट पतन:
32/1
7.3 ov
ब्रैंडन किंग
38/2
9.1 ov
डैरेन ब्रावो
52/3
16.2 ov
शाइ होप
66/4
19.4 ov
निकोलस पूरन
76/5
22 ov
जेसन होल्डर
117/6
30.5 ov
शमर ब्रूक्स
159/7
38.5 ov
फेबियन ऐलन
159/8
39.2 ov
अकील हुसैन
193/9
45 ov
ओडीयन स्मिथ
193/10
46 ov
केमार रोच
गेंदबाजी
O
M
R
W
Econ
मोहम्मद सिराज
9
1
38
1
4.22
शार्दूल ठाकुर
9
1
41
2
4.55
प्रसिद्ध कृष्णा
9
3
12
4
1.33
युजवेंद्र चहल
10
0
45
1
4.50
वॉशिंगटन सुंदर
5
0
28
1
5.60
दीपक हूडा
4
0
24
1
6.00
मैच की जानकारी
स्थाननरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
मौसमसाफ़
टॉसवेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया