• होम
  • फ़ोटो
  • Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज

Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज
    1/5

    Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज

    इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी टेक्नोलॉजी में तेजी से विस्तार हो रहा है। न केवल इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर भी तेजी से एडवांस हो रहे हैं। इनमें नॉन-इलेक्ट्रिक मॉडल्स के समान पावर मिलती है और ये लंबी रेंज के साथ फ्यूल से चलने वाले स्कूटर की तुलना में अधिक किफायती भी साबित होते हैं। मार्केट में उपलब्ध ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर औसतन 150 से 200 Km की फुल चार्ज रेंज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जल्द हम देश में एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को देखेंगे, जो सिंगल चार्ज में 333 Km की रेंज देगा।
  • Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज
    2/5

    Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज

    हम Brisk EV की बात कर रहे हैं, जो फिलहाल प्रोडक्शन फेज में है। हैदराबाद स्थित स्टार्टअप ने Origin और Origin Pro नाम के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन कर रही है, जो हाल ही में हैदराबाद ई-मोटर शो के दौरान वर्चुअल रियलिटी के जरिए शोकेस किए गए थे। कंपनी का दावा है कि लॉन्च के समय यह देश के सबसे लॉन्गेस्ट रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर होंगे।
  • Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज
    3/5

    Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज

    Brisk ने हाल ही में एक पोस्टर शेयर किया था, जिसके जरिए कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज का अंदाजा देने की कोशिश की। इस पोस्टर में लिखा था, 'मुंबई से पुणे एक चार्ज के साथ'। जाहिर है यदि इलेक्ट्रिक स्कूटर दावा की गई रेंज देने में सक्षम होता है, तो इस ई-स्कूटर के साथ लोग मुंबई से पुणे की दूरी सिंगल चार्ज में तय कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
  • Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज
    4/5

    Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज

    खासियतों की बात करें, तो Brisk Origin दोनों में से स्टैंडर्ड और सस्ता मॉडल होगा, जो सिंगल चार्ज में 175 Km की रेंज देगा। इसकी टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा होगी। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर शून्य से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 5 सेकंड में पकड़ सकता है। इसमें 7-इंच का डिजिटल HD डिस्प्ले मिलेगा, जो स्कूटर से संबंधित कुछ अहम स्टेटस दिखाएगा।
  • Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज
    5/5

    Brisk Origin: मुंबई से पुणे सिंगल चार्ज में पहुंचाएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! मिलेगी 333 Km की रेंज

    Brisk Origin Pro की बात करें, तो ये एक प्रीमियम मॉडल होगा, जो सिंगल चार्ज में 333 किमी की रेंज देगा। इसकी टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा होगी। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर शून्य से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 3.3 सेकंड में पकड़ सकता है। इसमें भी स्टैंडर्ड मॉडल के समान 7-इंच का डिजिटल HD डिस्प्ले मिलेगा, जो स्कूटर से संबंधित कुछ अहम स्टेटस दिखाएगा।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »