ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि उनके कार्यकाल में अमेरिका ने बहुत जीतें हासिल की हैं, जबकि पहले हार का दौर था. ट्रंप ने अमेरिकी ओलंपिक पुरुष हॉकी टीम को अमेरिका की नई ताकत का प्रतीक बताते हुए मंच पर आमंत्रित किया. उन्होंने बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि बॉर्डर अब सबसे सुरक्षित है और महंगाई तेजी से कम हो रही है.