पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने ट्रंप पर भारत को बेवजह नाराज करने का आरोप लगाया है. ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया और रूस से तेल खरीदने पर अतिरिक्त शुल्क भी लगाया है. बोल्टन ने कहा टैरिफ से भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचा है और इसकी बहाली मुश्किल होगी.