थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुआ सीजफायर 12 घंटे भी नहीं टिका. थाई सेना ने कंबोडिया पर हमले का आरोप लगाया है. कंबोडियाई PM ने मंगलवार सुबह फेसबुक पर लिखा, "रात 12 बजे युद्धविराम के बाद से सीमा रेखा पर शांति है." 2008-2011 के दौरान इस क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद यह सबसे बड़ा सैन्य संघर्ष था.