पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गटर के ढक्कनों की चोरी की घटनाएं इतनी बढ़ गई हैं कि सरकार परेशान हो गई है. मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने गटर के ढक्कन चोरी, बेचने और खरीदने को गंभीर अपराध घोषित करने का कानून पेश किया. नए कानून के तहत दोषियों को एक से दस साल की जेल और तीस लाख से पचास लाख रुपये तक जुर्माना होगा.