सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं इस समझौते के तहत एक देश पर हमला दोनों देशों के खिलाफ आक्रामकता माना जाएगा, जो NATO जैसी सुरक्षा व्यवस्था है एक वरिष्ठ सऊदी अधिकारी ने कहा कि यह समझौता पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा को भी कवर करता है