पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमाल जिले में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. पाकिस्तान ने तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों पर हमला बोला. इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है. बरमाल में कई ठिकानों पर हमला बोला, जो देर रात धमाकों से गूंज उठे. एक अज्ञात मदरसे पर भी हवाई हमले की खबर हैं.