लाहौर हाई कोर्ट ने पुलिस को भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर को परेशान न करने का आदेश दिया है. सरबजीत कौर ने इस्लाम धर्म अपनाकर पाकिस्तान के शेखूपुरा जिले के नासिर हुसैन से शादी की है. पुलिस पर शादी तोड़ने का दबाव बनाने और अवैध छापा मारने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई है.