ईरान की राजधानी तेहरान में लगातार तीसरे दिन 3 यूनिवर्सिटीज में छात्रों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए प्रदर्शन के दौरान छात्रों और अर्धसैनिक बल बसिज के बीच झड़पें हुईं, खासकर शरीफ यूनिवर्सिटी में धक्का-मुक्की हुई तेहरान यूनिवर्सिटी में छात्रों ने "औरत, जिंदगी, आजादी" के नारे लगाए और सुप्रीम लीडर को हटाने की मांग की