अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 दिनों में दूसरी बार भारत और प्रधानमंत्री मोदी को दोस्ती का संदेश भेजा. ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को विशेष बताया और व्यापार वार्ता के जल्द सफल होने की उम्मीद जताई है. अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाया जबकि भारत ने इस विवाद में कोई पीछे हटने का संकेत नहीं दिया है.