यूनिफोर के सीईओ उमेश सचदेव ने कहा कि भारत एआई अपनाने में ग्लोबल लीडर बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. अगले दो वर्षों में अगर भारत एआई पर ध्यान केंद्रित करता है तो इसकी जीडीपी वृद्धि दस प्रतिशत से अधिक हो सकती है. एआई एजेंट सरकारी सेवाओं को स्वचालित कर लागत कम करेंगे और नागरिकों पर इसका व्यापक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.