एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से महत्वपूर्ण खनिजों पर बैठक से पहले मुलाकात की है. जयशंकर दो से चार फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर हैं और रुबियो द्वारा आयोजित मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार जयशंकर इस दौरे के दौरान अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे.