ट्रंप के ईरान से जुड़े पोस्ट पर विवाद शुरू हो गया है. अमेरिका में भी ट्रंप की भाषा की आलोचना हो रही है. ऐसे में सोशल मीडिया पर और सट्टा बाजार में ट्रंप को पद से हटाए जाने की चर्चा जारी है. 25वें संशोधन के सेक्शन चार के तहत उपराष्ट्रपति और कैबिनेट राष्ट्रपति को अक्षम घोषित कर सकते हैं.