यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में चल रही दो बड़ी जंगों ने अमेरिका और उसके सहयोगियों की सामरिक ताकत को विभाजित किया है. यूक्रेन में पांच साल से जारी युद्ध में अमेरिका और नाटो की मदद के बावजूद निर्णायक जीत नहीं मिल पाई है. पश्चिमी देशों की सैन्य और आर्थिक सहायता में कमी से यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की चुनौतियां बढ़ रही हैं.