उत्तराखंड में 4 महीने से बारिश और बर्फबारी न होने से सूखी ठंड और जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 से 21 जनवरी तक कई जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है 34०० मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक है जबकि मैदानों में पाला पड़ने की भी आशंका बनी हुई है