उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बबुरिहा गांव का 15 वर्षीय विशाल यादव लखनऊ घूमने के दौरान लापता हुआ था. विशाल यादव का शव लखनऊ के इंदिरा डैम के पास गहरे घाव और कटे निशानों के साथ क्षत-विक्षत मिला था. परिजनों ने विशाल के तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित साजिश बताया है.