महराजगंज में कुछ युवकों ने सोशल मीडिया रील बनाने के लिए सार्वजनिक सड़क पर अर्धनग्न होकर उत्पात मचाया. नेशनल हाईवे पर युवकों ने थार और ट्रैक्टर का उपयोग कर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना की. युवकों की इस हरकत ने राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए.