जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3630.77 करोड़ रुपये की लागत से नए 31.42 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर निर्माण को मंजूरी दी है इस कॉरिडोर का लगभग 7.8 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के फरीदाबाद मास्टर प्लान 2031 के शहरी क्षेत्र से गुजरेगा