मुरादाबाद जिले के बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक फहीम इरफान का जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है. जिला स्तरीय जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति ने विधायक के OBC के झोजा जाति वर्गीकरण को सही नहीं पाया है. सभी पक्षों की सुनवाई और दस्तावेज जांच के बाद विधायक और उनके परिजनों के जाति प्रमाणपत्र निरस्त किए गए.