राजस्थान में मूसलाधार बारिश से अजमेर, जालोर, पाली और ब्यावर में बाढ़ जैसे हालात बने हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ने से पाली जिले में जलभराव से लोग फंस गए. अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बाहर भारी जलभराव के हालात हैं. ब्यावर में तेज बारिश से निर्माणाधीन मकान की छत ढह गई, हालांकि मजदूर सुरक्षित रहे.