पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के गगनदीप सिंह ने पूर्व मंत्री भुल्लर के दबाव के कारण आत्महत्या की. रंधावा ने अपने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर कहा कि लालजीत भुल्लर के डर से उन्होंने सल्फास खाया है. आरोप है कि मंत्री ने रंधावा से अपने पिता के नाम पर गलत टेंडर पास कराने का दबाव बनाया था.