नवी मुंबई के वाशी इलाके में फर्जी डॉक्टर संतोष पाश्ते ने 21 वर्षीय युवती का इलाज किया, जिसकी मौत हो गई. युवती को पीरियड्स की अनियमितता थी, जिसके लिए आरोपी ने इंजेक्शन देकर इलाज करने का दावा किया. युवती की हालत बिगड़ने पर उसे वाशी के पीकेसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.