महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले एक किसान ने अपने बैल की मौत पर उसका अंतिम संस्कार किया. बैल की मौत से आहत पचोद गांव के किसान मोहन बापूराव झिन ने अपना मुंडन भी करवाया. बैल की मौत के दसवें दिन दशक्रिया विधि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई और तेरहवें दिन भोज दिया गया.