रांची के कडरू न्यू एजी कॉलोनी में एक परिवार ने डिप्रेशन और तनाव के कारण आत्महत्या की कोशिश की थी. परिवार के बेटे मिहिर शेखर ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि मां स्नेहा अखौरी और बहन सौम्या का इलाज जारी है. मिहिर की नौकरी चली गई थी और मौसी के निधन ने उसके मानसिक तनाव को और बढ़ा दिया था.