भारतीय वायुसेना ने 114 राफेल जेट विमानों की खरीद के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद की मंजूरी प्राप्त कर ली है. फ्रांस के राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है. डील के कई चरण जैसे जरूरी पहचान, तकनीकी मूल्यांकन और फील्ड ट्रायल पूरी हो चुकी हैं और अब अंतिम मंजूरी बाकी है.