पश्चिम बंगाल समेत देश के बारह राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है तृणमूल कांग्रेस ने एसआईआर के दौरान तीस लोगों की मौत होने का दावा करते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है बंगाल में घुसपैठियों का मुद्दा मुख्य विवाद बन गया है और दोनों प्रमुख पार्टियां इस पर तीखे हमले कर रही हैं