पालमपुर में देश का दूसरा भव्य ट्यूलिप गार्डन CSIR-हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान ने विकसित किया. गार्डन पूरी तरह स्वदेशी ट्यूलिप पौध से विकसित किया गया, जिससे भारत ट्यूलिप बल्ब उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा. पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है, पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक सैलानी आए थे.