भारतीय वायुसेना और थाईलैंड एयरफोर्स का पहला संयुक्त युद्धाभ्यास 9 फरवरी को अंडमान के पास आयोजित किया जाएगा. इस अभ्यास में भारतीय सुखोई-30 और थाईलैंड के ग्रिपेन फाइटर जेट विमान भाग लेंगे. अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा तालमेल और इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाना है.