मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई जिससे निशानेबाज संभाजी पाटिल की मौत हो गई हादसा सोमवार देर रात हुआ जब संभाजी पाटिल और साथी यश चौधरी प्रैक्टिस के लिए पुणे से गुजरात जा रहे थे संभाजी पाटिल की कार पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि यश चौधरी गंभीर घायल हैं